गर्मियों में आम को कैसे करें सही तरीके से स्टोर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और स्वादिष्ट आमों की बहार आ जाती है। लोग पूरे साल इस मौसम का इंतजार करते हैं ताकि वे अलग-अलग किस्म के आमों का आनंद ले सकें।

26 May 2026

और पढ़े

  1. Bakrid Special: दावत में छा जाने वाली 5 मटन रेसिपीज, जो बनाएंगी इस दिन को खास
  2. जिम में मेहनत के बावजूद वजन क्यों नहीं घटता? जानिए असली कारण और समाधान
  3. केसर मखाने की खीर, स्वाद और सेहत से भरपूर मिठाई
  4. गर्मी में क्यों गर्म हो जाता है स्मार्टफोन? एक्सपर्ट्स ने बताए कारण और समाधान
  5. कौन सी रोटी में होती है सबसे कम कैलोरी? जानिए गेहूं, ज्वार, रागी और बाजरे का फर्क
  6. बहस के बाद बच्चों को कैसे संभालें? जानिए जरूरी बातें
  7. किडनी स्टोन में फायदेमंद हो सकती हैं ये प्राकृतिक ड्रिंक्स, एक्सपर्ट्स की भी सलाह
  8. मिलावटी हल्दी दुल्हन की गई जान! मिलावटी हल्दी बन रही है खतरा ?
  9. रिश्तों में भूलकर भी न कहें ये बातें... वरना बढ़ सकती है दूरियां
  10. तनाव बना ‘साइलेंट किलर’... युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें इसके पीछे की वजह
  11. चांद दिखने पर तय होगी बकरीद 2026 की तारीख, भारत में 27-28 मई के बीच उम्मीद
  12. दूध वाली चाय या ब्लैक टी... सेहत के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
  13. सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है नकली हल्दी, जानें पहचानने के आसान तरीके
  14. ऑफिस रोमांस क्यों हो रहा आम? सर्वे में सामने आई बड़ी वजह
  15. 16 मई 2026 शनि जयंती: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,विधि और अद्भुत महत्व


गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और स्वादिष्ट आमों की बहार आ जाती है। लोग पूरे साल इस मौसम का इंतजार करते हैं ताकि वे अलग-अलग किस्म के आमों का आनंद ले सकें। ऐसे में लोग अक्सर ज्यादा मात्रा में आम खरीद लेते हैं और उन्हें लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। हालांकि,फूड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम को हमेशा फ्रिज में रखना सही तरीका नहीं है।

rn

फ्रिज में आम का स्वाद होता है प्रभावित

rn

विशेषज्ञों के अनुसार,आम और अन्य फलों को सामान्य तापमान यानी रूम टेंपरेचर पर रखना ज्यादा बेहतर होता है। ऐसा करने से आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। वहीं,फ्रिज की अत्यधिक ठंडक आम के स्वाद और उसकी प्राकृतिक मिठास को प्रभावित कर सकती है। यही कारण है कि कच्चे आमों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए,क्योंकि ठंडे तापमान में वे ठीक से पक नहीं पाते।

rn

प्राकृतिक तरीके से आम कैसे पकाए

rn

अगर आप चाहते हैं कि आम जल्दी और प्राकृतिक तरीके से पकें,तो उन्हें कमरे के तापमान पर किसी पेपर बैग में रख दें। इससे आम जल्दी पकते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर बना रहता है। आम को पकने के दौरान खुली हवा में रखना चाहिए ताकि उनमें नमी न जमे।

rn

4 से 5 दिनों तक आम को फ्रिज में रखना सुरक्षित

rn

जब आम पूरी तरह पक जाएं,तब उन्हें कुछ समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है ताकि खाने के समय वे हल्के ठंडे और अधिक स्वादिष्ट लगें। पके हुए आमों को लगभग 4 से 5 दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि,ध्यान रखें कि आम को अन्य फल और सब्जियों के साथ न रखें। ऐसा करने से उनके स्वाद और खुशबू पर असर पड़ सकता है।

rn

लंबे समय तक आम स्टोर कर सकते हैं

rn

अगर आप लंबे समय तक आम स्टोर करना चाहते हैं, तो उन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। इससे आम लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

rn

सही तरीके से स्टोर करने से आम का स्वाद बना रहता है

rn

सही तरीके से स्टोर किए गए आम न केवल स्वादिष्ट लगते हैं,बल्कि उनके पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं। इसलिए इस गर्मी आम का भरपूर आनंद लें,लेकिन उन्हें स्टोर करने के सही तरीकों का भी ध्यान रखें।

rn

 

rn

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in