
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हाई-स्पीड ट्रेन की तस्वीर तेजी से वायरल हुई। जिसमें ट्रेन भगवा, सफेद और काले रंग के आकर्षक डिजाइन में नजर आ रही है। ट्रेन का futuristic लुक, लंबा aerodynamic फ्रंट और हाईटेक डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर कई यूजर्स इसे 'रफ्तार की रानी' तक कहने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि यही ट्रेन भारत की पहली बुलेट ट्रेन के रूप में दौड़ सकती है।
बुलेट ट्रेन की रंग और जापानी स्टाइल डिजाइन चर्चा का विषय
वायरल तस्वीर में ट्रेन बेहद आधुनिक तकनीक से लैस दिखाई देती है। इसका sleek डिजाइन खास तौर पर तेज रफ्तार के दौरान हवा के दबाव को कम करने के लिए तैयार किया गया है। लोगों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन ने जहां भारतीय रेलवे को नया रूप दिया, वहीं बुलेट ट्रेन उससे भी कई कदम आगे नजर आ रही है। खासकर इसका रंग संयोजन और जापानी स्टाइल डिजाइन सोशल media पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स है बुलेट ट्रेन
भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद लंबी दूरी की यात्रा पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेज, आरामदायक और आधुनिक हो जाएगी। सरकार का मानना है कि हाई-स्पीड रेल नेटवर्क भारत को तकनीकी और परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान देगा।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी ट्रेन
देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को 15 अगस्त 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब दो घंटे रह जाने की उम्मीद है। वर्तमान में इस रूट पर यात्रा में कई घंटे लगते हैं, लेकिन बुलेट ट्रेन आने के बाद सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा।
बुलेट ट्रेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
हाल ही में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में सुरंग निर्माण के लिए पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) का कटरहेड उतारा था। इसके ठीक अगले दिन सामने आई ट्रेन की तस्वीर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे 'भारत की शान' बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि भारतीय रेलवे अब पूरी तरह हाईटेक युग में प्रवेश कर चुका है। वहीं कई लोग किराए को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये बुलेट ट्रेन सफर का मतलब बदल देगी', जबकि दूसरे ने कहा, ;जनरल कोच भी सुधार दो, बुलेट ट्रेन भी चला देना।'
Written By: Geeta Sharma








.jpg)
.jpg)
.jpg)




