भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत! उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Updates: पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई इलाके में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। तो वहीं मध्य भारत और उसके आसपास के इलाकों में लू का कहर जारी है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. भारत की पहली बुलेट ट्रेन का भगवा अवतार, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  2. PM मोदी की अपील का असर! CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर
  3. भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत,प्रोजेक्ट-75I से बढ़ेगा समुद्री दबदबा
  4. पीएम मोदी का स्वीडन दौरा, बढ़ेंगी ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डील्स
  5. गर्मी के बीच मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान की संभावना
  6. गिरिराज सिंह के हिंदू वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- शुद्ध अंतःकरण...
  7. भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर साझेदारी मजबूत, टाटा-ASML ने किया बड़ा समझौता
  8. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली से महिला लेक्चरर गिरफ्तार, CBI जांच में बड़ा खुलासा
  9. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को राहत, जमानत मिलने पर कहा-'ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी'
  10. डिलीवरी बॉय की हड़ताल, Zomato, Blinkit, Zepto सेवाएं हो सकती है ठप!
  11. देशभर में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
  12. भारत-नीदरलैंड रिश्तों को नई उड़ान, पीएम मोदी करेंगे अहम समझौतों पर चर्चा
  13. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, तेल निर्यात पर नई ड्यूटी लागू; डीजल और ATF पर राहत
  14. भारत-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत, दोनों देशों के बीच हुए कई बड़े समझौते; 5 अरब डॉलर निवेश का भी ऐलान
  15. तेल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बावजूद निवेशकों में बेचैनी

Weather Updates: पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई इलाके में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। तो वहीं मध्य भारत और उसके आसपास के इलाकों में लू का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

इन इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

मौसम विभाग की माने तों, अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों के लिए,'वार्म नाइट' की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हालात लू से बढ़कर 'गंभीर लू' ​​में बदल सकते हैं। इसी वजह से 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

अगले 3 से 4 दिन भीषण गर्मी की चेतावनी

ओडिशा में अगले 3 से 4 दिनों तक उमस भरा मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भीषण गर्मी पड़ सकती है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने,और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। बता दें, सीएम योगी ने भी इस संबंध में अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए सख्त निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने 19 मई से 21 मई के बीच काफी सावधानी बरतने और घर से काम के लिए निकले की अपील की है।

करेल में 26 मई तक मानसून आशंका

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है,हालांकि इसके आगमन की तारीख में लगभग 4 दिन का अंतर संभव माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे के कई इलाकों में तेज बारिश,आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

यह मौसमीय बदलाव दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देखा जा रहा है, जिसने दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र तैयार कर दिया है। IMD ने बताया कि मानसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कन्याकुमारी क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। वहीं, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि त्रिशूर और पलक्कड़ को छोड़कर 10 जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। मंगलवार के लिए भी नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in