
CM Yogi News: यूपी सीएम योगी ने सड़क पर नामज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने सड़कों पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़कें चलने के लिए हैं। किसी को क्या अधिकार है सड़क रोकने का। सीएम ने आगे कहा कि तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। साथ ही आगे यह भी कहा कि जगह कम होने पर शिफ्ट में नमाज पढ़ने की सलाह भी दी।
'धार्मिक आयोजन के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए होती हैं,इसलिए किसी भी धार्मिक आयोजन के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती और सरकार कानून का समान रूप से पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
'धार्मिक आयोजन करने का किसी को अधिकार नहीं '
सीएम योगी ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज होती है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि सड़कें चलने के लिए हैं,वहां धार्मिक आयोजन करके तमाशा बनाने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्थान पर भीड़ अधिक हो जाती है,तो लोगों को शिफ्ट में नमाज पढ़नी चाहिए। उनके अनुसार,धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाएगा,लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण पर दी सलाह
मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी परिवार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं,तो उन्हें संख्या नियंत्रित करनी चाहिए। उनका कहना था कि समाज में संतुलन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी और अनुशासन जरूरी है।
'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई'
उन्होंने आगे कहा कि सरकार सभी समुदायों के लिए समान नियम लागू करती है। यदि लोग संवाद और समझदारी से नियमों का पालन करेंगे तो स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरेली की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी।
Written By: Geeta Sharma









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

