.jpg)
Bihar News: गौतम अदाणी ने रविवार को बिहार के सारण जिले के मस्तीचक पहुंचकर राज्य को एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात दी। अपनी पत्नी Dr. Preeti Adani के साथ पहुंचे अदाणी ने गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल परिसर में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तथा कई नई स्वास्थ्य योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और अस्पताल प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे।
दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य अस्पताल
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह पहल केवल बिहार ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक बनने जा रही है। Adani Group और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में अत्याधुनिक और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर और मध्य भारत के पिछड़े तथा ग्रामीण इलाकों तक विश्वस्तरीय नेत्र उपचार पहुंचाना है।
इस योजना के तहत गांव-गांव तक पहुंचेगा इलाज
इस बड़ी योजना के तहत गांव-गांव तक मोबाइल वैन के माध्यम से आंखों की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र भी बनाए जाएंगे,जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों की समय पर पहचान और इलाज संभव हो सकेगा।
गौतम अदाणी ने एक्स पर किया पोस्ट
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने भाव साझा करते हुए लिखा कि बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर उनका मन गर्व और भावनाओं से भर गया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं, बल्कि उसके जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान वापस लौटाने जैसा पुण्य कार्य है। उन्होंने गायत्री परिवार, अखंड ज्योति और मृत्युंजय जी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “सेवा ही साधना” उनके लिए केवल नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा है।
अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति ने मिलकर की बड़ी पहल
इसी भावना के साथ अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति अस्पताल मिलकर ACE की शुरुआत करेंगे,जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों तक सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा ATOM के माध्यम से नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञों और महिला स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा।
बिहार हमेशा से देश को नई चेतना देने वाली भूमि: गौतम अदाणी
गौतम अदाणी ने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में इस सेवा कार्य के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से देश को नई चेतना देने वाली भूमि रही है और यह पहल सेवा,समर्पण तथा मानवता के माध्यम से देश को नई रोशनी देने का प्रयास है।
Written By: Geeta Sharma


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpg)