इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश

मिडिल ईस्ट में जंग अभी भी जारी है। इसी बीच इजरायल ने हमास पर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमले में मिलिट्री विंग के चीफ इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मौत की खबर सामने आ रही है।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?
  2. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  3. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  4. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  5. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...
  6. ट्रंप-शी बैठक में दिखी दोस्ती...दोनों नेताओं ने बेहतर रिश्तों की जताई उम्मीद
  7. BRICS बैठक से पहले रूस के विदेश मंत्री लावरोव का बड़ा बयान, पश्चिमी देशों पर साधा निशाना
  8. ईरान तनाव के बीच चीन पहुंचेंगे ट्रंप, शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात
  9. China की इस चाल पर भड़के वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ, बोले-‘फौरन बंद करो ये काम’
  10. काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग
  11. ईरान के प्रस्ताव से नाराज अमेरिका, शांति कोशिशों पर मंडराया संकट; ट्रंप ने जताई नाराजगी
  12. PoK में फिर खड़ा हो रहा जैश का मरकज बिलाल, पाक सरकार की निगरानी में पुनर्निर्माण शुरू
  13. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव,अमेरिका-ईरान टकराव से मिडिल ईस्ट में युद्ध का गहराया खतरा
  14. Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में 3 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
  15. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूच नागरिकों को अगवा करने का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

मिडिल ईस्ट में जंग अभी भी जारी है। इसी बीच इजरायल ने हमास पर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमले में मिलिट्री विंग के चीफ इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मौत की खबर सामने आ रही है। अल-दीन अल-हद्दाद,उन आखिरी बचे टॉप कमांडरों में से एक माना जा रहा है। वहीं अब हमास ने सोशल मीडिया के माध्यम से अल-हद्दाद की मौत की पुष्टि कर दी है।

इजरायल पर हमले की बनाई थी योजना

हमास की सैन्य विंग के एक प्रमुख कमांडर अल-हद्दाद के मारे जाने की खबर ने एक बार फिर इजरायल और गाज़ा पट्टी के बीच जारी संघर्ष को सुर्खियों में ला दिया है। इजरायली सेना के अनुसार, बीते शुक्रवार को गाजा में की गई एक एयरस्ट्राइक में अल-हद्दाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह हमास का वरिष्ठ सैन्य रणनीतिकार था और अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हुए बड़े हमले की योजना तैयार करने और उसे अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका थी। उस हमले में दक्षिणी इजरायल में करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हिंसा और युद्ध की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई थी।

अल-हद्दाद के परिवार ने की मौत की पुष्टि

अल-हद्दाद के परिवार ने भी उसकी मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार,इस एयरस्ट्राइक में उसके साथ 6 अन्य लोगों की भी जान गई,जिनमें उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं। इससे पहले उसके दो बेटों की भी इजरायल के साथ जारी संघर्ष में मौत हो चुकी थी। शनिवार को गाजा में उसे दफनाया गया। उसके जनाजे के दौरान शव को हमास और फिलिस्तीन के झंडों में लपेटा गया था,जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इजरायल और हमास के बीच स्थिति नाजुक

इस बीच,इजरायल और हमास के बीच लागू सीजफायर बेहद नाजुक स्थिति में बना हुआ है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर संघर्षविराम के उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,सीजफायर लागू होने के बाद से अब तक 850 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हमले और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में मानवीय संकट और गहराता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार दोनों पक्षों से संयम बरतने और स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाने की अपील कर रहा है।

अल-हद्दाद ने हमास की सैन्य कमान संभाली थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक,अल-हद्दाद ने हमास की सैन्य कमान उस समय संभाली थी जब संगठन के एक अन्य बड़े नेता मोहम्मद सिनवार की मौत हो गई थी। इजरायल का आरोप है कि युद्ध के दौरान अल-हद्दाद ने कई बार इजरायली बंधकों का इस्तेमाल खुद को बचाने के लिए मानव ढाल के रूप में किया। हालांकि,इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in