PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?

भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए उन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश
  2. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  3. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  4. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  5. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...
  6. ट्रंप-शी बैठक में दिखी दोस्ती...दोनों नेताओं ने बेहतर रिश्तों की जताई उम्मीद
  7. BRICS बैठक से पहले रूस के विदेश मंत्री लावरोव का बड़ा बयान, पश्चिमी देशों पर साधा निशाना
  8. ईरान तनाव के बीच चीन पहुंचेंगे ट्रंप, शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात
  9. China की इस चाल पर भड़के वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ, बोले-‘फौरन बंद करो ये काम’
  10. काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग
  11. ईरान के प्रस्ताव से नाराज अमेरिका, शांति कोशिशों पर मंडराया संकट; ट्रंप ने जताई नाराजगी
  12. PoK में फिर खड़ा हो रहा जैश का मरकज बिलाल, पाक सरकार की निगरानी में पुनर्निर्माण शुरू
  13. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव,अमेरिका-ईरान टकराव से मिडिल ईस्ट में युद्ध का गहराया खतरा
  14. Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में 3 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
  15. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूच नागरिकों को अगवा करने का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए उन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की पांच देशों की यात्रा के दौरान नीदरलैंड पहुंचने पर दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने डच समकक्ष Rob Jetten से मुलाकात की और वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर जोर

बैठक ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका प्रभाव केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं है,बल्कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। विशेष रूप से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री गतिविधियों को लेकर दोनों देशों ने स्वतंत्र नौवहन और वैश्विक वाणिज्यिक जहाजों की निर्बाध आवाजाही का समर्थन किया। उन्होंने किसी भी प्रकार के प्रतिबंधात्मक कदमों का विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर जोर दिया।

भारत और नीदरलैंड के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और नीदरलैंड के बीच कुल 17 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए,जिनमें रक्षा,निवेश, हरित ऊर्जा,महत्वपूर्ण खनिज और उभरती प्रौद्योगिकियां प्रमुख हैं। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश,रक्षा एवं सुरक्षा तथा सेमीकंडक्टर,अंतरिक्ष,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 'रणनीतिक साझेदारी रूपरेखा'की शुरुआत की। इसके साथ ही हरित हाइड्रोजन के विकास को लेकर भी नई रूपरेखा तैयार की गई।

रक्षा क्षेत्र को लेकर लिया गया अहम फैसला

रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों ने रक्षा उपकरणों और प्रणालियों के संयुक्त निर्माण की संभावनाओं पर सहमति जताई। इसके तहत प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संयुक्त उद्यमों की स्थापना पर भी विचार किया जाएगा। इससे भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है।

आर्थिक दृष्टि से भी नीदरलैंड भारत के महत्वपूर्ण साझेदार

आर्थिक दृष्टि से भी नीदरलैंड भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साझेदार बनकर उभरा है। वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इसके अलावा, 55.6 अरब अमेरिकी डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ नीदरलैंड भारत का चौथा सबसे बड़ा निवेशक है। रॉटरडैम बंदरगाह के माध्यम से नीदरलैंड भारतीय निर्यातकों के लिए यूरोप का एक प्रमुख प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

ऊर्जा और सांस्कृतिक में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

वार्ता के दौरान विज्ञान, स्वास्थ्य, कृषि, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट सहित अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। यह रणनीतिक साझेदारी भारत और नीदरलैंड के संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक और सामरिक सहयोग को भी मजबूत करेगी।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in