.jpg)
1 मई 2026 से देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को झटका दिया है। इस बढ़ोतरी के विरोध में केरल में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) ने 6 मई को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। जिसके तहत पूरे राज्य में होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। यह कदम कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए उठाया गया है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर छोटे कारोबारियों पर
जानकारी के अनुसार कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब 933 से 993 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जिससे कारोबार चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। नई दरों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3106 रुपये पहुंच गई है। वहीं कोच्चि में इसकी कीमत 3085 रुपये और कोझिकोड में 3117 रुपये हो गई है। इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे और मध्यम स्तर के होटल, ढाबे, कैफे और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों पर पड़ रहा है।
मिडिल-ईस्ट जंग के कारण बढ़ रही महंगाई
उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती लागत, महंगाई और सप्लाई चेन की समस्याओं के कारण वे दबाव में थे। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के चलते LPG की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे कीमतों में उछाल आया है। ऐसे में अचानक हुई इस भारी बढ़ोतरी ने उनकी स्थिति और खराब कर दी है।
एसोसिएशन सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहती
इस बंद के जरिए एसोसिएशन सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहता है। उन्होंने मांग की है कि कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में की गई हालिया बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए और उद्योग को राहत देने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
Written By: Geeta Sharma


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)