.jpg)
Liver Detox: सेहत को लेकर आजकल लोग काफी ज्यादा अलर्ट हो गए है। इसी कड़ी आज हम आपको लिवर डिटॉक्स के बारे में बताने जा रहें है। सबसे पहले लिवर डिटॉक्स के मतलब को समझने की कोशिश करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लिवर डिटॉक्स न केवल शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं बल्कि लिवर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद कर सकता हैं। तो आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जिनके सेवन से लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है।
लिवर डिटॉक्स के लिए सुपर फूड्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो, ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स लिवर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। हरी सब्जियों में मौजूद तत्व ब्लड से विषैले पदार्थों को सोखने में असरदार साबित हो सकते हैं। लिवर एंजाइम को एक्टिवेट करने के लिए ब्रोकली, फूलगोभी और पत्तागोभी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही लहसुन, हल्दी और एवोकाडो भी लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद वेजिटेबल्स जूस
चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने और मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप गाजर के जूस का सेवन भी कर सकते है। साथ ही शरीर से टोक्सिन को बाहर निकालने के लिए संतरे का जूस का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो आप चुकंदर, गाजर और संतरे को सेवन भी सकते हैं।
गिलास गुनगुने पानी में नींबू का सेवन फायदेमंद
आयुर्वेद के मुताबिक सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना, लिवर की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी लिवर को नेचुरली हेल्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको सही मात्रा में सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।
Writen By: Geeta Sharma















