बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने रखा 29 विभाग

Bihar New Government: 15 अप्रैल बुधवार को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची ट्रक की टक्कर, कई घंटे बाधित रहा यातायात
  2. 'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने वाले Selected CM को बधाई...', तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
  3. पवन खेड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
  4. पीएम मोदी ने किया श्री गुरु भैरव मंदिर का उद्घाटन, जानें ये मंदिर क्यों है खास?
  5. सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली शपथ
  6. फिजूलखर्ची पर लगाम या आर्थिक संकट? राजस्थान सरकार के फैसले पर घमासान
  7. बिहार में सियासी बदलाव, आज 11 बजे सम्राट चौधरी के साथ 2 डिप्टी CM लेंगे शपथ
  8. जानिए कौन हैं सम्राट चौधरी, जो बनेंगे बिहार के नए 'सीएम'
  9. छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट में गई 9 की जान, कई जख्मी
  10. अमित शाह के रोड शो के बाद हिंसा,दुर्गापुर में बीजेपी और टीएमसी में खूनी झड़प
  11. नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा, कहा-'नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा'
  12. तमिलनाडु में BJP का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये; 3 फ्री LPG सिलेंडर देने का भी किया वादा
  13. खत्म हुआ नीतीश युग, सम्राट के सिर सज सकता है सीएम का ताज, शाम तक सस्पेंस होगा खत्म!
  14. विरोध के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 10 प्रतिशत से 21 प्रतिशत तक बढ़ीं मजदूरी दरें
  15. बिहार में सियासी हलचल तेज, आज नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा!....तो कल नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण

Bihar New Government: 15 अप्रैल बुधवार को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। नई सरकार बनने के कुछ ही घंटे बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। बता दें, राज्यपाल की ओर से मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति मिलने के बाद सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राज्यपाल से सहमति मिलने के बाद हुआ विभागों का बंटवारा

बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। जबकि उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग की जिम्मेदारी है

CM सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग

बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने फिलहाल अपने पास 29 विभागों की जिम्मेदारी रखने का फैसला लिया है। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, स्वास्थय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग, कृषि और पथ निर्माण विभाग आदि शामिल हैं।

विजय कुमार चौधरी को मिली 10 विभागों की जिम्मेदारी

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण समेत कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इन विभागों को सरकार के लिए काफी अहम माना जाता है, जिससे उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

विजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभागों की जिम्मेदारी

दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सहित कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in