'धुरंधर' ने रचा इतिहास 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली' और 'पुष्पा' को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि पूरी धुरंधर फ्रेंचाइजी को 3000 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया है।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ था बड़ा चमत्कार, जब 104 डिग्री बुखार में हुए थे बेहोश
  2. रोमांटिक हीरो से गैंगस्टर बने अहान पांडे, अली अब्बास की फिल्म में डार्क अवतार में आएंगे नजर
  3. पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि, पूरे देश में शोक की लहर
  4. मोनालिसा के भागने की खबर सच या झूठ! जानिए पूरी सच्चाई
  5. आशा ताई का शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई
  6. अपनी लग्जरी अपार्टमेंट को अक्षय ने दिया लीज पर... डील की शर्तें कर देंगी हैरान, चर्चा में एनी दिव्या का नाम
  7. सुरों की मलिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत के एक युग का अंत
  8. 60–80 के दशक की फैशन आइकन अभिनेत्रियां...जिन्होंने बोल्ड और ग्लैमरस से बदला बॉलीवुड का अंदाज
  9. Asha Bhosle Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती जनाई ने बताया अब कैसी है तबीयत
  10. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदलने की तैयारी, इस महीने में हो सकती है सिनेमाघर में एंट्री
  11. रणदीप हुड्डा ने अनोखे अंदाज में बताया बेटी का यूनिक नाम, बेहद खास है मतलब, एक महीने बाद दिखाई पहली झलक
  12. बेबी आने से पहले विवाद! Divyanka Tripathi ने IVF रिपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी
  13. अंबानी के लाडले अनंत का आज है बर्थडे, हाथियों के लिए बसा दी अलग दुनिया!
  14. कॉमेडियन समय रैना पर क्यों भड़के 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना, आखिर किस बात पर बोले- उसकी दुम टेढ़ी की टेढ़ी
  15. 15 साल की उम्र में शुरू किया सफर, फिर बनीं सुपरस्टार- जया बच्चन की दिलचस्प कहानी

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि पूरी धुरंधर फ्रेंचाइजी को 3000 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

1300 करोड़ रुपए के पार पहुंचा फिल्म की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 1094 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस 1300 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लगातार मिल रहे दर्शकों के प्यार की वजह से फिल्म अभी भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3025 करोड़ रुपए पार

इससे पहले धुरंधर, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस तरह दोनों फिल्मों की कुल कमाई मिलाकर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 3025 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

बाहुबली, पुष्पा को कमाई में छोड़ा पीछे

दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर 2' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ 'धुरंधर' ने बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजियों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

आदित्य धर ने किया फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इसे एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-थ्रिलर के रूप में पेश किया है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in