'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने वाले Selected CM को बधाई...', तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज

Tejashwi Yadav: RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव ने पोस्ट शेयर किया।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने रखा 29 विभाग
  2. झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची ट्रक की टक्कर, कई घंटे बाधित रहा यातायात
  3. पवन खेड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
  4. पीएम मोदी ने किया श्री गुरु भैरव मंदिर का उद्घाटन, जानें ये मंदिर क्यों है खास?
  5. सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली शपथ
  6. फिजूलखर्ची पर लगाम या आर्थिक संकट? राजस्थान सरकार के फैसले पर घमासान
  7. बिहार में सियासी बदलाव, आज 11 बजे सम्राट चौधरी के साथ 2 डिप्टी CM लेंगे शपथ
  8. जानिए कौन हैं सम्राट चौधरी, जो बनेंगे बिहार के नए 'सीएम'
  9. छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट में गई 9 की जान, कई जख्मी
  10. अमित शाह के रोड शो के बाद हिंसा,दुर्गापुर में बीजेपी और टीएमसी में खूनी झड़प
  11. नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा, कहा-'नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा'
  12. तमिलनाडु में BJP का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये; 3 फ्री LPG सिलेंडर देने का भी किया वादा
  13. खत्म हुआ नीतीश युग, सम्राट के सिर सज सकता है सीएम का ताज, शाम तक सस्पेंस होगा खत्म!
  14. विरोध के बाद यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 10 प्रतिशत से 21 प्रतिशत तक बढ़ीं मजदूरी दरें
  15. बिहार में सियासी हलचल तेज, आज नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा!....तो कल नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण

Tejashwi Yadav: RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव ने पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा- 'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने का प्रण लेने वाले Selected CM को बधाई'। तेजस्वी के इस पोस्ट से सियासी सरगर्मी तेज हो गई हैं।

'Selected मुख्यमंत्री को बधाई'

बता दें, तेजस्वी ने पोस्ट में आगे लिखा सम्राट चौधरी जी द्वारा आज Elected मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई, Selected मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

'कई महत्वपूर्ण मानकों पर बिहार पीछे'

तेजस्वी ने कहा कि NDA के 21 वर्षों के शासन के बावजूद बिहार अभी भी कई महत्वपूर्ण मानकों पर पीछे है। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश, गरीबी और पलायन जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के विकास, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के लिए ठोस कदम उठाएंगे राज्य के हित में काम करेंगे।

बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे

आशा है कि नए Selected सीएम सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि और सुरक्षा में सुधार के लिए सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।

24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

बुधवार को सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले, बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद संभाला है।

विजय चौधरी-बिजेंद्र प्रसाद यादव बने डिप्टी सीएम

JDU के नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही कई अहम राजनीतिक उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। बता दें, वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। इसके साथ ही वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो उपमुख्यमंत्री पद से सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। इनसे पहले 1967 में उपमुख्यमंत्री बने जननायक कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में मुख्यमंत्री पद संभाला था।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in