अमेरिका से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं! ईरान के विदेश मंत्री अराघची का बड़ा बयान

Israel-Iran War: आज अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का 11वां दिन है। अमेरिका और इजरायल के बीच जंग अभी भी जारी है।

10 March 2026

और पढ़े

  1. होर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी! भारत के फंसे 15 जहाज , 48 घंटे बेहद अहम
  2. इतिहास में पहली बार सैनिकों का रोबोटों के समक्ष सरेंडर! Volodymyr Zelensky का बड़ा दावा
  3. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा इशारा, पाकिस्तान में हो सकती है अगली कूटनीतिक की बैठक
  4. पाक-चीन कूटनीति में हलचल, इशाक डार ने वांग यी को दी इस्लामाबाद वार्ता की जानकारी
  5. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- समझौते के लिए बेचैन है....
  6. पोप लियो की आलोचना के बाद ट्रंप का बड़ा विवाद! जीसस के रूप में तस्वीर वायरल
  7. ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल! 'डील के बेहद करीब थे, पर अंतिम समय में वॉशिंगटन मुकर गया'— ईरान का बड़ा आरोप
  8. Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, रंगपुर और कुश्तिया में हिंदुओं के घरों-दुकानों में भारी तोड़फोड़
  9. Trump on Iran: 'नतीजा कुछ भी हो, हम जीत चुके हैं', ईरान वार्ता पर ट्रंप के बेबाक बोल!
  10. इस्लामाबाद वार्ता से पहले Donald Trump की चेतावनी, कहा- सैन्य विकल्प तैयार...
  11. जंग जारी… फिर बातचीत होगा संभव, इजरायल और लेबनान आमने-सामने
  12. इजरायल का बड़ा हमला, हिजबुल्लाह नेता के निजी सचिव अली हर्शी को किया ढेर; कई ठिकाने हुए तबाह
  13. सीजफायर के बावजूद मिडिल ईस्ट में आग, लेबनान पर हमले तेज; ईरान ने दी सख्त चेतावनी
  14. सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को हथियार देने वाले देशों पर ठोकेंगे 50% टैरिफ
  15. अमेरिका के साथ युद्धविराम को लेकर ईरान ने रखी ये 10 शर्तें... जानिए क्या खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

Israel-Iran War: आज अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का 11वां दिन है। अमेरिका और इजरायल के बीच जंग अभी भी जारी है। वहीं अब इस युध्द के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें, ईरान के विदेश मंत्री ने अपने बयान में अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर अपनी राय रखी है।

अमेरिकियों से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं!

मिली जानकारी के मुताबिक मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका से बातचीत पर बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ बातचीत का खासा अनुभव नहीं मिला है। आगे कहा कि नेगोशिएशंस चल रही थीं, लेकिन अमेरिका ने बीच में हमला कर दिया। इसलिए मुझे नहीं लगता कि अब अमेरिकियों से बातचीत हमारी प्राथमिकता होगी।


'नए सुप्रीम लीडर का टिप्पणी करना अभी ठीक नहीं'

इसके अलावा ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के लिए सीजफायर या अमेरिका से बातचीत पर कोई बयान देना अभी जल्दबाजी होगी। हम सभी उनके स्पीच और कमेंट्स का इंतजार कर रहे हैं, जो बाद में आएंगे। हालांकि मुझे नहीं लगता कि अमेरिकियों से बातचीत या नेगोशिएशन फिर से टेबल पर आएगा।

अमेरिका को मिसाइलों की कमी हो रही महसूस

ऐसा दावा किया जा रहा कि ईरान के साथ चल रही जंग के वजह से अमेरिका को मिसाइलों की कमी सताने लगी है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका दक्षिण कोरिया के बेस से पैट्रियट एंटी-रॉकेट मिसाइल सिस्टम को गल्फ देशों में शिफ्ट कर रहा है। इसके साथ ही भारी ट्रांसपोर्ट प्लेन उन्हें मिडिल ईस्ट भेजने की तैयारी में हैं।

तुरंत सीजफायर करो और लड़ाई खत्म करो: चीन

सूत्रों की माने तो चीन के विदेश ने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध पर दोनों देशों को युध्द खत्म करने की हिदायत दी है। बताया जा रहा कि 8 मार्च को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के साइडलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान की स्थिति अभी दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है। वहीं अब चीन के विदेश मंत्री
के इस बयान से कई मायने निकाले जा रहे है। कुल मिलाकर चीन के विदेश मंत्री इस युध्द को खत्म करने की कह रहे है, और कहना चाहते है कि 'तुरंत सीजफायर करो और लड़ाई खत्म करो'

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in