
T20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद ICC ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है। इस खास टीम में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं: संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह। कप्तानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम को सौंपी गई है।
संजू सैमसन का धमाकेदार प्रदर्शन
विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता। टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें जगह नहीं मिली थी, लेकिन मौका मिलने पर उन्होंने मैच जिताने वाली पारियां खेलीं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 89 रन की पारी सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में शामिल हुई।
ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी
ईशान किशन ने 317 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया। 193 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेली और सेमीफाइनल व फाइनल में भी अर्धशतक जमाए।
हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड कमाल
हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को मजबूती दी। उनके बल्ले से टूर्नामेंट में दो अर्धशतक आए और गेंदबाजी में उन्होंने 9 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन ने भारत को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई।
जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। उनकी इकॉनमी और किफायती गेंदबाजी पूरी टीम के लिए मददगार रही।
ICC टीम ऑफ द टूर्नामेंट
टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद और ब्लेसिंग मुजरबानी।
Written by : Anushka sagar

.jpg)













