.jpg)
टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पल खिलाड़ियों और फैंस के लिए बेहद खुशी का था और यह खास मौका ईशान किशन के लिए और भी यादगार बन गया, क्योंकि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड, मॉडल और इन्फ्लुएंसर अदिति हुंडिया के साथ जश्न मनाया। बात दें कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं, जो अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो 2017 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद सुर्खियों में आईं और बाद में मिस सुपरनेशनल इंडिया 2018 का खिताब भी अपने नाम किया। अदिति अपने ग्लैमरस लुक और शानदार फैशन सेंस के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

ईशान किशन के लिए यह खास मौका और भी यादगार बन गया, क्योंकि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड, मॉडल और इन्फ्लुएंसर अदिति हुंडिया के साथ जश्न मनाया।
)
अदिति हुंडिया को स्टैंड्स में कैजुअल रेड टैंक टॉप और डेनिम में देखा गया, जहां वह पूरे जोश के साथ ईशान किशन और टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रही थीं।

जब भारत ने खिताब अपने नाम किया, तो ईशान किशन तिरंगे में लिपटे हुए गर्व से मुस्कुरा रहे थे, वहीं अदिति हुंडिया मैदान पर आकर जश्न में शामिल हुईं और हजारों फैंस के सामने अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक खास और खुशी भरा पल साझा किया।



.jpg)


.jpg)
.jpg)








