अलसी का जादू: रोज 1–2 चम्मच पिसी अलसी क्यों है सेहत के लिए जरूरी? जानिए चौंकाने वाले राज

आप जिस चीज को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वही आपकी सेहत की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। इस व्यस्त लाइफ में हम अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते है। कुछ चींजे ऐसी होती है जो हमारे आसपास होती है...

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. AI से लैस नई इलेक्ट्रिक SUV होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स और दाम
  2. हर समय महसूस कर रहे हैं थकान...तो दें ध्यान! कहीं ये बीमारी तो नहीं
  3. वृषभ, सिंह और तुला समेत कई राशियों के लिए लाभदायक दिन, जानें आज का राशिफल
  4. पोषक तत्वों से भरपूर है ये हरी सब्जी, आंखों और पाचन के लिए लाभकारी, जाने चौंकाने वाले फायदे
  5. बारिश फिर बढ़ाएगी टेंशन! IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानें राजधानी का हाल
  6. इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान के साथ शुभ समाचार, जानिए आज का राशिफल
  7. दिनभर की थकी स्किन को दें आराम, अपनाएं कुछ सही नाइट स्किन केयर रूटीन
  8. चेहरे के लिए गर्म या ठंडा पानी, जानें क्या हैं सर्दियों में फायदेमंद?
  9. क्या आप जानते हैं फ्रैक्चर के बाद डॉक्टर पैर में क्यों लटकाते हैं ईंट? कई लोग नहीं जानते सही सही जवाब
  10. मिथुन, तुला समेत इन राशियों के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल
  11. Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन व्रत क्यों रखते हैं साधु-संत, जानें स्नान का महत्व, लाभ और व्रत के नियम
  12. देर रात खाना सेहत के लिए क्यों है नुकसानदायक? जानिए सही डिनर टाइम और हेल्दी टिप्स
  13. क्या सर्दियों में आपके भी नाखून हो जाते हैं कमजोर? तो डरे नहीं...करें ये काम
  14. इन राशियों को मिलेगा फायदा और इन्हें रहना होगा सावधान, जानें आज का राशिफल
  15. Makar Sankranti Special: क्यों खास है 2026 की मकर संक्रांति, जानिए तिथि का रहस्य और खिचड़ी की परंपरा

आप जिस चीज को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वही आपकी सेहत की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। इस व्यस्त लाइफ में हम अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते है। कुछ चींजे ऐसी होती है जो हमारे आसपास होती है, लेकिन उसके फायदे से हम अंजान होते है। ऐसे ही हमारे किचन में पाई जाने वाली अलसी कितनी फायदेमंद है, आज हम आप को बताएंगे।

छोटी-सी अलसी सेहत का बड़ा खजाना मानी जाती है। आप रोजाना सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी खाए तो आपकी पाचन शक्ति सुधार सकती है, दिल को मजबूत बना सकती है और कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।

2 चम्मच से सेहत में बड़ा बदलाव

अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें पीसकर रोजाना 1–2 चम्मच खाया जाए, तो शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। पिसी अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिगनैन पाए जाते हैं, जो शरीर आसानी से पचा सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद अलसी

पिसी अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है। लिगनैन सूजन कम करता है और नसों में चर्बी जमने से रोकता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है

अलसी फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती। रोज 1–2 चम्मच पिसी अलसी खाने से इंसुलिन की संवेदनशीलता बेहतर हो सकती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

पिसी अलसी कब्ज की समस्या में राहत देती है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों को साफ रखता है और गट बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखता है। नियमित सेवन से पेट हल्का रहता है और मल त्याग आसान होता है।

वजन घटाने में सहायक

अलसी भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कम करती है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

त्वचा और हार्मोन बैलेंस में मददगार

अलसी में मौजूद लिगनैन हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे मुंहासे, रूखी त्वचा और एजिंग की समस्या कम हो सकती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को अंदर से नमी देता है और चमक बढ़ाता है।

कैंसर के खतरे को कर सकती है कम

रिसर्च के अनुसार, अलसी में मौजूद लिगनैन शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजन को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है। यह इलाज नहीं है, लेकिन बचाव में सहायक हो सकती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

पिसी अलसी में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन और मिनरल्स हड्डियों की मजबूती में मदद करते हैं। नियमित सेवन से बोन डेंसिटी बेहतर हो सकती है, खासकर बढ़ती उम्र में।

कैसे करें सेवन?

रोजाना 1–2 चम्मच पिसी अलसी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे आप गुनगुने पानी, दही, दलिया या स्मूदी में मिलाकर आसानी से ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं या नियमित दवाइयों का सेवन करते हैं, तो अलसी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

- YUKTI RAI  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in