
Gold-Silver Price Drop : 2 दिसंबर को सोना और चांदी सस्ते हुए, जिससे शादी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है। लंबे समय से लगातार बढ़ रहे दाम अब नीचे आए हैं, जिससे ज्वेलरी की खरीदारी आसान हो जाएगी। अब ज्वेलरी खरीदना पहले से थोड़ा आसान हो गया है और गोल्ड- सिल्वर मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है।
सोने के दाम में कितनी कमी आई?
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना अब ₹1,27,593 प्रति 10 ग्राम हो गया है। पहले इसका दाम ₹1,28,800 प्रति 10 ग्राम था। यानी सोना ₹1,207 सस्ता हुआ है। इसके साथ ही अलग-अलग कैरेट के सोने के दाम 22 कैरेट सोना ₹1,17,981 से घटकर ₹1,16,875 प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोना ₹96,600 से घटकर ₹95,695 प्रति 10 ग्राम रह गया। शादी-विवाह में ज्वेलरी खरीदने का यह सही मौका माना जा रहा है।
चांदी के दाम में भी गिरावट
चांदी ₹530 गिरकर ₹1,74,650 प्रति किलो हो गई।
पहले इसका दाम ₹1,75,180 प्रति किलो था।
हाल ही में चांदी ने 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था।
MCX में भी सस्ता हुआ सोना और चांदी
सोना (5 फरवरी 2026 कॉन्ट्रैक्ट) 0.37% गिरकर ₹1,30,175 हुआ।
चांदी (5 मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट) 1.20% कम होकर ₹1,79,845 पहुँची।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
दुनिया के बाजारों में भी सोना-चांदी कमजोर हुए। सोना 0.85% गिरकर $4,237.05 प्रति औंस पर आया। चांदी 1.80% गिरकर $58.07 प्रति औंस हुई। हालांकि, कीमतें अभी भी ऐतिहासिक ऊंचाई के पास बनी हुई हैं।
आगे क्या उम्मीद है?
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के मुताबिक 70% निवेशक मानते हैं कि आगे सोना फिर महंगा हो सकता है। 36% का अनुमान है कि 2026 तक सोना $5,000 प्रति औंस पहुंच सकता है। 38% विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक ज्यादा सोना खरीदेंगे, जिससे मांग और कीमत बढ़ सकती है।
Saurabh Dwivedi


.jpg)






