हाथी ने युवक पर किया हमला, सीने पर चढ़कर हो गया खड़ा...फिर भी अचानक उठ चलने लगा युवक; वायरल हुआ वीडियो

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, वायरल हुआ वीडियो; यूजर्स ने कहा- Crime Patrol का सीन...
  2. रोबोट हुआ गिरफ्तार... महिला को देखते ही हो गया था बेकाबू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  3. पति ने दिया धोखा, पत्नी ने कर दिया 'सेल'! करोड़ों में बिक गया पति
  4. एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर बने मजेदार मीम्स, सोशल मीडिया पर वायरल
  5. इस जानवर की पथरी लाखों में है बिकती... कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
  6. बॉस को भारी पड़ा महिला कर्मचारी को आलू-आलू बुलाना, कंपनी को देने पड़े 29 लाख रुपये मुआवजा
  7. होश उड़ा देगी ये लव स्टोरी! गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को कुत्ता बनाकर पिंजरे में रखा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
  8. युवक ने बना दिए 'सिगरेट पकौड़े', वीडियो देख लोग बोले, इसे खाना है या फूंकना है?
  9. इंटर्न का पहला दिन बना आखिरी! वजह कर देगी हैरान
  10. 30 फीट लंबी रहस्यमयी मछली को देखते ही लोगों में डर का माहौल, जानिए क्यों इसे मनहूस मानते हैं जापान के लोग!
  11. समुद्र में 150 साल पुराना डूबा जहाज मिला, मछलियों ने निगल लिया अरबों का खजाना!

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक युवक पर जंगली हाथी के हमले का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। राहत की बात यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद युवक की जान बच गई, जिसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

जंगली हाथी ने युवक पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, यह घटना तालबराकोट इलाके की है। युवक, जिसका नाम विद्याधर बेहरा बताया जा रहा है, गोविंदपुर-तालबराकोट वन क्षेत्र के पास गया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां आ पहुंचा और उसने बिना किसी चेतावनी के युवक पर हमला कर दिया।

युवक के ऊपर चड़ा हाथी

वीडियो में दिखता है कि हाथी ने पहले युवक को अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने उसे पैरों से कुचलने की कोशिश की। कुछ पलों के लिए तो ऐसा लग रहा था कि युवक का बचना मुश्किल है, क्योंकि हाथी उसके ऊपर खड़ा दिखाई देता है. लेकिन तभी अप्रत्याशित रूप से हाथी पीछे हट जाता है और जंगल की ओर लौट जाता है। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहता है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और खुद उठकर थोड़ी दूर तक चला।

किस्मत का एक अनोखा उदाहरण

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना न सिर्फ डरावनी है, बल्कि इंसानी हिम्मत और किस्मत का एक अनोखा उदाहरण भी पेश करती है।

 Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in