.jpg)
Viral News: ये कहावत तो आपने सुना ही होगा प्यार और जंग में सब जायज है, कुछ ऐसा ही मामला थाईलैंड से सामने आया है। जहां महिला ने पति से धोखा मिलने पर रोई नहीं बल्कि पति को भी कमाई का जरिया बना लिया।
महिला ने पति की प्रमिका को दिया ये ऑफर
जानकारी के मुताबिक खुन क्वांग नाम की एक महिला ने खुलासा किया कि उनके पुलिस अधिकारी पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था। जब उन्हें और उनकी बच्ची को छोड़कर लंबे समय से अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहे थे। ऐसे वक्त में महिलाएं कोर्ट का दरवाजा खटखटाती हैं, लेकिन महिला ने इसे कमाई का जरिया बना लिया। बताया जा रहा कि महिला ने पति की प्रेमिका के सामने एक शर्त रख दी । शर्त यह है कि अगर प्रेमिका को उनके पति को अपने साथ रखना है तो हर महीने 30,000 भात यानी 85,000 रुपये किराया देना होगा।
महिला ने पति को रेंट पर दिया
बता दें, अपने पति की बेवफाई से महिला ने अनोखे अंदाज में बदला लिया। जिससे हर कोई हैरान है। बता दें, महिला ने पति की बेवफाई का बदला नहीं लिया, बल्कि पति को ही रेंट पर चढ़ा दिया। जी हां महिला ने अपने पति की प्रेमिका के सामने एक अनोखी शर्त रख दी। महिला ने कहा कि अगर मेरे पति के साथ रहना है तो हर महीने 30,000 भात (यानी 85,000 रुपये से ज्यादा) किराया देना होगा। वहीं प्रेमिका ने बिना सोचे शर्त मान लिया।
प्राइवेट जासूस से कराई पति की जासूसी
वहीं महिला का नाम क्वांग है, जो थाईलैंड में रहती है। महिला का पति पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है। महिला के अनुसार उन्हें बहुत पहले से अपने पति पर शक था। उन्होंने 25 हजार रुपये प्रतिदिन की फीस पर एक प्राइवेट जासूस हायर किया, और जासूस ने महज एक दिन में उनके पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक पति ने अपनी गलती मानी और वापस घर चलने के लिए तैयार हो गया। कुछ दिन बाद जब अचानक उठकर पति रोने लगा कि उसे अपनी प्रेमिका की बहुत याद आ रही है। तब महिला ने तय किया की वह अपने पति को रेंट पर चढ़ाने का फैसला लिया।
'पति-किराया समझौता'
आगे आपकों बता दें, कि प्रेमिका ने इस ऑफर को तुरंत स्वीकार कर लिया, और कहा कि उसके लिए पैसा कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि जब पति के आत्मसम्मान को ठेस लग गई और उसने खुद को किराये पर चढ़वाने से इनकार कर दिया। वहीं यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दुसरी तरफ थाईलैंड के कानूनी जानकारों का कहना है कि ऐसा कोई भी 'पति-किराया समझौता' कानूनन मान्य नहीं है, क्योंकि यह एक विवाह के नियमों के खिलाफ है। वहीं ऐसी खबर है कि पत्नी ने हार नहीं मानी है। उसने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)