देश में इस समय मानसून सीजन चल रहा है। मानसून अपनी रफ्तार थामें हुए हैं। कहीं पर भारी बारिश है, तो कहीं बारिश के बाद लोगों को गर्मी सता रही है। सबसे पहले बात करें राजधानी दिल्ली की तो आज यानी 18 अगस्त मंगलवार को खुशनुमा सुबह की शुरूआत हुई है। हल्की हवा के साथ आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। 35 डिग्री तापमान के बीच हल्की धूप भी बनी रहेगी।

आईएमडी का अलर्ट

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के 19 अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली और यूपी, बिहार समेत आज आंधी की चेतावनी भी जारी की है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। देश में मानसून की रफ्तार को देखते हुए किसानों को भी पहले अलर्ट जारी किया गया था। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है।

पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

किसानों की तरह की समुद्र से सटे इलाकों में मछुआरों को पहले चेतावनी देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। उत्तरी इलाके हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात को लेकर भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा राजस्थान के मध्य भागों के ऊपरी हिस्सों में भी चक्रवात की बात कही गई है।

देश में 19 राज्यों में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 अगस्त को देश के 19 राज्यों दिल्ली, बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत केरल व कई राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में आज यानी 18 अगस्त को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 40 से 50 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार के हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

बात करें हम उत्तर प्रदेश की तो लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, बलरामपुर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है। 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।

बिहार में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार के अलग-अलग जिले गया, पटना सारण, सिवान, बक्सर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी को लेकर मौसम विज्ञान ने पहले ही चेतावनी दे थी। 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

झारखंड में रहेगा अधिकतम 24 सेल्सियस

झारखंड के रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी को लेकर पहले अनुमान लगा लिया गया है। रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी का प्रबल संभावना है यहां मानसून अपने शुरुआती दौर से पहले ही तांडव दिखा चुका है। जिसकी वजह से लेंडस्लाइड व नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में चलेगी आंधी 

हिमाचल के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में भी मौसम विज्ञान की तरफ से आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में का मौसम

पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाद, राजौरी उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश-आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थामे आंधी अपना वेग दिखाएगी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जिन पर सबसे ज्यादा उठे सवाल, SIT की फाइनल रिपोर्ट में उन्हीं के नाम नहीं

Written By: MADHVI TANWAR