delhinews: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संबोधन के अंत में देश के भविष्य GenZ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसमें देश की नई पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने डेटा सेंटर और AI पर जोर देने की बात कही। पीएम ने देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियर इंटेलिजेंस AI की विशेष ट्रेनिंग देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि भविष्य को देखते हुए यह बहुत जरूरी है। विकसित भारत का लक्ष्य और शॉर्टकट से दूरी पर जोर देना जरूरी है।
युवाओं को किया प्रेरित
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, "Today, there are over 250,000 registered startups. We recently hosted an AI Impact Summit; the reach of AI is expanding rapidly. From the ramparts of the Red Fort, I wish to make an… pic.twitter.com/uHGQZ4Zuwl
— ANI (@ANI) August 15, 2026
देश की genZ ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर जहां PM मोदी से अपनी मांग को पूरा करवाया तो वहीं दूसरी तरफ लाल किले की प्राचीर से संबोधन अपने संबोधन में भी उनके बारे में कई बड़े ऐलान किए। इसमें पीएम ने एआई ट्रेनिंग, फ्री ऑनलाइन कोचिंग, इनोवेशन और रिसर्च के लिए कई ऐलान किए। पीएम ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवाओं को अगले 30-35 साल संकल्प की दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
फ्री ऑनलाइन कोचिंग का बनेगा बड़ा नेटवर्क
पीएम ने अपने युवाओं को शॉर्टकट से दूर रहने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि युवा शॉर्टकट अपनाने के बजाय मजबूत नींव और समाधान खोजने पर ध्यान देने का ऐलान किया। पीएम ने 5 से 15 साल के बच्चों को खेल के लिए प्रोतसाहित करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि जमाना डेटा सेंटर, एआई का है। हमें भारत को इनोवेशन हब बाना है। जिसके लिए हम भारत के 1 करोड़ युवाओं को एआई की ट्रैनिंग दिलाएंगे। साथ ही फ्री कोचिंग का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया। पीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने के लिए एक बड़ा नेटवर्क बनाने की बात कही। इसके तहत पीएम मोदी ने देश के मिडल क्लास और गरीब परिवारों को ध्यान में रखा।
read this : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में बोले PM MODI:हथियारी नक्सल गए, दिमागी नक्सल की तलाश है
Written By: MADHVI TANWAR