बारिश के मौसम में पूरा शहर पानी पानी हो जाता है जहा हर जगह कीचड़, गन्दगी होती है तो वही इस बीच कपड़े सुखाने को लेकर भी लोगों को काफी दिखाते झेलनी पड़ती है बारिश के मौसम में कपड़े देर से सूखते हैं और लंबे समय तक नमी में रहने की वजह से उनमें सीलन जैसी गंध भी आने लगती है लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर कपड़ों को इस बदबू से बचाया जा सकता है।

बारिश में कपड़ों की बदबू दूर करने के आसान तरीके
बारिश में धूप कम निकलने और हवा में नमी ज्यादा होने के कारण कपड़े जल्दी नहीं सूखते। अगर गीले कपड़े लंबे समय तक पड़े रहें तो उनमें अप्रिय गंध आने लगती है।

1. कपड़े धोने के बाद तुरंत फैलाएं
धुले हुए कपड़ों को वॉशिंग मशीन या बाल्टी में ज्यादा देर तक न छोड़ें। उन्हें तुरंत ऐसी जगह फैलाएं जहां हवा आती-जाती हो।

2. कपड़ों के बीच थोड़ी दूरी रखें
कपड़ों को एक-दूसरे से चिपकाकर सुखाने के बजाय उनके बीच जगह रखें। इससे हवा आसानी से गुजरती है और कपड़े जल्दी सूखने में मदद मिलती है।

3. पंखे की हवा का इस्तेमाल करें
जब धूप न हो तो कमरे में पंखा चलाकर कपड़े सुखाए जा सकते हैं। खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखने से हवा का प्रवाह भी बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बारिश में मेकअप नहीं होगा खराब! इन 7 आसान टिप्स से घंटों रहेगा फ्रेश और लॉन्ग -लास्टिंग

4. डिटर्जेंट जरूरत के अनुसार डालें
बहुत ज्यादा डिटर्जेंट कपड़ों में रह सकता है और इससे गंध की समस्या बढ़ सकती है। कपड़ों की मात्रा के अनुसार ही डिटर्जेंट इस्तेमाल करें।

5. पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें
हल्के गीले कपड़ों को अलमारी में बिल्कुल न रखें। बंद जगह में नमी रहने से कपड़ों में सीलन और बदबू बढ़ सकती है।

 

Written By: Shivani Gupta