टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों और झारखंड सरकार के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत होगी गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद PM मोदी और JD वेंस की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रिश्तों और 100% टैरिफ पर बढ़ी नजर होर्मुज को लेकर बड़ा दावा, ईरान ने टोल लगाने से किया इनकार महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी बुल्गारिया में गैस पाइपलाइन के पास ड्रोन विस्फोट, यूक्रेन पर शक UAE के तेल टैंकर पर हमले की बहरीन ने की कड़ी निंदा MP को बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव शुरू करेंगे 4 नई सीधी उड़ानें असम बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 99 पहुंचा, 1.47 लाख प्रभावित यमन में हूतियों का फिर मिसाइल हमला, मारिब बना निशाना
देश

मानसून हुआ खतरनाक! IMD ने जारी किए कई राज्यों में अलर्ट

मॉनसूनी बारिश के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यूपी और बिहार से लेकर छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और ओडिशा तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मानसून हुआ खतरनाक! IMD ने जारी किए कई राज्यों में अलर्ट
Weather Update

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर ओला का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 8 अगस्त को ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में बारिश का दौर

राजधानी दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश के साथ तेज आंधी की आशंका है। इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, लखनऊ में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जहानाबाद, सारण, सीवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

दूसरी ओर, असम में बाढ़ की स्थिति अब भी चिंता का कारण बनी हुई है। आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। हालांकि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर करीब 1.55 लाख रह गई है और वर्तमान में 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक चराइदेव जिले के महमोरा राजस्व सर्कल में एक और मौत दर्ज की गई है। शिवसागर, गोलाघाट, नागांव, होजाई, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बिस्वनाथ, कामरूप (मेट्रो), लखीमपुर, उदलगुरी, जोरहाट और चराइदेव में बाढ़ का असर बना हुआ है। इन जिलों के कुल 464 गांव प्रभावित बताए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें- नटराज के चरणों में दबा है कौन सा रहस्य? जानिए अपस्मार से जुड़ा गहरा संदेश

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ डेस्क

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो