Indian Army NCC Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए आज अहम तारीख है। NCC Special Entry Scheme के अप्रैल 2027 कोर्स के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है। योग्य उम्मीदवार आज आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा नहीं होगी और योग्य उम्मीदवारों को सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
NCC 'C' सर्टिफिकेट वाली महिलाओं के लिए मौका
भारतीय सेना की NCC 125th Special Entry Scheme के तहत NCC Senior Division/Wing की महिला कैडेट्स अधिकारी के तौर पर सेना में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार के पास NCC 'C' सर्टिफिकेट होना जरूरी है।इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख निकलने के बाद फॉर्म जमा करने का मौका नहीं मिलेगा।
ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक जरूरी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रही उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, उनके पिछले वर्षों या सेमेस्टर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
NCC 'C' सर्टिफिकेट में B ग्रेड जरूरी
शैक्षणिक योग्यता के साथ NCC से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार के पास NCC Senior Division/Wing का 'C' सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा 'C' सर्टिफिकेट परीक्षा में कम से कम B ग्रेड हासिल किया होना जरूरी है।उम्मीदवार ने NCC Senior Division/Wing में कम से कम दो साल की सेवा भी पूरी की होनी चाहिए।
सिर्फ अविवाहित महिला उम्मीदवार कर सकती हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित महिला उम्मीदवार पात्र हैं। राष्ट्रीयता से जुड़ी शर्तों के अनुसार उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो सकती हैं। इसके अलावा नेपाल की नागरिक या भारतीय मूल की वह व्यक्ति भी पात्र हो सकती है, जो स्थायी रूप से भारत में बसने के इरादे से यहां आई हो।
19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए उम्र
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
आज ही कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर Latest Notifications में NCC 125th Special Entry Scheme April 2027 Course का विकल्प तलाशें।
इसके बाद Apply पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना बेहतर रहेगा। भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।
लिखित परीक्षा नहीं, SSB के जरिए आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
इस NCC Special Entry भर्ती की सबसे खास बात यह है कि योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और दस्तावेजों को ध्यान से जांच लेना जरूरी है।
यह भी पढ़े: तेजस्वी को 25 सीटों पर रोकने वाले तावड़े अब यूपी में करेंगे खेल! अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी की नई रणनीति