DelhiNews: देश में 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियां पूरी हो गई है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। जश्न के ठीक एक दिन पूर्व दोपहर के समय ईमेल के जरिए हाईकोर्ट समेत 6 स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा को और भी अधिक बढ़ा दिया है। आस-पास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस को अभी कुछ हाथ नहीं लगा। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

ईमेल मिलते ही पुलिस व बम निरोधक दस्ता हुआ एक्टिव

https://x.com/TNPNEWS1/status/2088172658664116335?s=20

15 अगस्त से ठीक 1 दिन पूर्व दिल्ली हाईकोर्ट, जामनगर हाउस और झंडेवालान बिल्डिंग समेत करीब 6 प्रमुख संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। जिसके तुरंत बाद ही दिल्ली पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें हाई कोर्ट की बिलडिंग में पहुंची। एहतियातन बिल्डिंग को खाली कराया गया और आस-पास सुरक्षा के लिहाज से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल इस पूरे सर्च ऑपरेशन के तहत पुलिस की कुछ नहीं मिला है।

साइबर सेल को किया एक्टिव

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक जांच की। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त हुए ईमेल की जांच की जा रही है। यह किसी सिरफिरे की शरारत भी हो सकती है। फिलहाल 15 अगस्त के मद्देनजर इस ई-मेल में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। क्योंकि यह 15 अगस्त से ठीक 1 दिन पूर्व प्राप्त हुआ है। आसे में पुलिस हाई अलर्ट जारी होने के कारण साइबर सेल को एक्टिव कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल को भेजे गए ईमेल का जल्द से जल्द पता लगाने का निर्देश दिया है।

Also Read This: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले जानिए कितना सुरक्षित है जम्मू-कश्मीर का कुलगाम?

Written By: MADHVI TANWAR