BhubaneswarNews: इंडिगो एयरलाइंस अपनी फ्लाट में हुई देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। एक बार फिर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में कई घंटो की देरी के कारण भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री का गुस्सा उस समय फूटा जब तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए इंडिगों ने फ्लाइट में देरी कर दी। फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे रवाना होनी थी, लेकिन पहले फ्लाइट को डिले किया गया फिर 5:30 बजे अचानक उड़ान रद्द कर दी गई। मामला गुरूवार का है लेकिन इंडिगो की अव्यवस्थाओं की पोल खोलता हुआ वीडियो आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला यात्री का फूटा गुस्सा
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट रद्द होने के बाद कई यात्री परेशान नजर आए। यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट को दोपहर 2:35 बजे रवाना होना था, लेकिन करीब 5:30 बजे अचानक उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की समय पर जानकारी नहीं दी गई। शाम 6 बजे तक कई यात्री एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे और उन्हें एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी या पर्याप्त सहायता नहीं मिल सकी। एक महिला यात्री ने देरी से सूचना देने और IndiGo कर्मचारियों के कथित असहयोग पर नाराजगी जताई। यात्रियों ने कहा कि वे एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
फ्लाइट कैसिलेशन का नहीं मिला था अपडेट
एक महिला कि गुरुवार को भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो विमान 6E 7352 बुकिंग थी। दोपहर 2:35 बजे फ्लाइट निकलने वाली थी, कथित तौर पर शाम करीब 5:30 बजे इसे कैंसिल किया गया, जो तय समय से कई घंटे बाद थी। मामले में महिला ने बताया कि, उन्हें कैंसिलेशन के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी गई और शाम 6 बजे तक भी, कई लोग एयरपोर्ट पर बिना किसी जानकारी या एयरलाइन की तरफ से मदद का इंतज़ार कर रहे थे। एक महिला पैसेंजर ने उन्हें जानकारी देने में देरी पर गुस्सा जताया है और इंडिगो स्टाफ पर मदद ना करने का आरोप लगाया। पैसेंजर का कहना है: "हमारी फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे निकलने वाली थी। अचानक, पैसेंजर को ठीक से बताए बिना इसे शाम 5:30 बजे कैंसिल कर दिया गया। हम भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।"
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फ्लाइाट कैंसिल होने पर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास कलेक्शन काउंटर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एयपोर्ट पर सामान को नुकसान पहुंचाया। एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ अधिकारियों, इंडियो के कर्मचारियों व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारियों और अन्य यात्रियों ने महिला को समझाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान इस पूरे वाक्य को वहां मौजूद एक अन्य यात्री ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें महिला तोड़फोड़ करते साफ दिख रही है।
Written By: MADHVI TANWAR