Saudi Arabia: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सऊदी अरब में ड्रोन एवं मिसाइल हमलों के बाद भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से सऊदी अधिकारियों के आपातकालीन निर्देशों का पालन करने, सतर्क रहने और खतरे की चेतावनी मिलने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंचने की अपील की है। इस बीच सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने एक ताजा एडवाइजरी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
सऊदी अरब में भारत दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, सऊदी अरब में भारतीय समुदाय को सलाह दी जाती है कि वे मौजूदा हालात को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें। हवाई हमले की स्थिति में, तुरंत किसी सुरक्षित जगह (जैसे किसी इमारत के अंदर या खिड़कियों से दूर किसी कमरे में) चले जाएं। साथ ही, चल रही घटनाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को रिकॉर्ड करने, पब्लिश करने या शेयर करने से बचें।
𝐔𝐏𝐃𝐀𝐓𝐄/𝐀𝐃𝐕𝐈𝐒𝐎𝐑𝐘 𝟏𝟖 𝐎𝐜𝐭𝐨𝐛𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟐𝟔, 𝟏𝟔𝟑𝟎 𝐡𝐫𝐬 ➡️ The Indian Community in Saudi Arabia is advised to take due precautions under the prevailing situation. In case of an aerial attack, immediately proceed to the nearest safe place (inside a building or an interior room away from windows), and refrain from filming, publishing, or sharing any information, photos, or videos related to the ongoing events. ➡️ Embassy officials continue to visit hospitals where injured Indian nationals are receiving medical treatment, and are in constant touch with their family and providing necessary assistance. ➡️ Riyadh’s international airport remains closed to flight operations. Dammam, Jeddah, and Medina airports remain operational, although some disruptions continue. ➡️ Indian carriers have extended the suspension of flights to and from Saudi Arabia, as outlined below: 👉🏻 Air India, Air India Express, Indigo-until Oct 24, on all routes. 👉🏻Akasa Air- until Oct 27, on all routes. ➡️ Some available flight options are outlined below: 👉🏻 Saudia: Scheduled flights to India from Dammam, Jeddah and Medina. 👉🏻 Flynas: Dammam–Delhi and Dammam–Mumbai flights (Oct 17–24); scheduled Dammam–Lucknow services continue. 👉🏻 Flyadeal: Dammam–Mumbai flights on Oct 17–18. ➡️ Indian nationals requiring urgent departure may consider transiting via Bahrain, Kuwait, or Qatar, subject to obtaining the necessary visas. ➡️ Indian nationals planning to travel to Saudi Arabia, including for Umrah, are advised to take into account ongoing disruptions at Saudi airports and possibility of flight cancellations, which may result in extended stays. ➡️ In case of queries, 24x7 control rooms of the Embassy and Consulate may be contacted. Details below: ⤵️
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 18, 2026
दूतावास के अधिकारी उन अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं जहां घायल भारतीय नागरिकों का इलाज चल रहा है। वे उनके परिवारों के लगातार संपर्क में हैं और हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। रियाद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उड़ानों के लिए बंद है। दम्मम, जेद्दा और मदीना के हवाई अड्डे चालू हैं, हालांकि वहां भी कुछ रुकावटें आ रही हैं।
विमानों कंपनियों ने रद्द की फ्लाइट्स
आगे दी जानकारी के अनुसार भारतीय एयरलाइंस ने सऊदी अरब आने-जाने वाली उड़ानों के निलंबन को आगे बढ़ा दिया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो - सभी रूटों पर 24 अक्टूबर तक।
अकासा एयर - सभी रूटों पर 27 अक्टूबर तक।
उपलब्ध कुछ उड़ान विकल्पों की जानकारी नीचे दी गई है:
सऊदीया (Saudia): दम्मम, जेद्दा और मदीना से भारत के लिए निर्धारित उड़ानें।
फ्लाईनास (Flynas): दम्मम-दिल्ली और दम्मम-मुंबई उड़ानें (17-24 अक्टूबर); दम्मम-लखनऊ के लिए निर्धारित उड़ानें जारी रहेंगी।
फ्लाईडील (Flyadeal): 17-18 अक्टूबर को दम्मम-मुंबई उड़ानें।
जिन भारतीय नागरिकों को तुरंत यात्रा करनी है, वे बहरीन, कुवैत या कतर के रास्ते जाने पर विचार कर सकते हैं (बशर्ते उनके पास जरूरी वीजा हो)।
जो भारतीय नागरिक सऊदी अरब जाने की योजना बना रहे हैं (जिसमें उमराह के लिए जाने वाले लोग भी शामिल हैं), उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर चल रही अव्यवस्था और उड़ानों के रद्द होने की संभावना को ध्यान में रखें। इसकी वजह से वहां रुकने की अवधि लंबी हो सकती है।
किसी भी सवाल के लिए, दूतावास और वाणिज्य दूतावास के 24x7 कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। विवरण नीचे दिया गया है।
यह भी पढ़े - Pakistan: इमरजेंसी से कांपा खैबर पख्तूनख्वा! आतंकवाद और सरकारी जुल्म से त्रस्त जनता, खुली पड़ोसी मुल्क की पोल