Nepal: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे भयंकर तूफान की दस्तक से पहले ही हलचल तेज हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के साथ-साथ नेपाल में भी इस तूफान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर को 'डिप्रेशन', 25 अक्टूबर को 'डीप डिप्रेशन' और 26 अक्टूबर, 2026 की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्से में एक 'चक्रवाती तूफान' (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में तब्दील हो सकता है। इस चेतावनी के बाद नेपाल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Nepal में चक्रवाती तूफान का तांडव

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक चक्रवाती तूफान के असर से, अगले हफ्ते नेपाल में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ बिनोद पोखरेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि अगले बुधवार से रविवार तक होने वाली बारिश के दौरान, कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।

पोखरेल ने इस दौरान अलर्ट रहने की भी सलाह दी है। मालूम हो कि पिछले महीने नेपाल में आई बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई थी, जिसने हजारों जिंदगियां छीन ली थी। वहीं एक बार फिर लाखों जिंदगियों पर खतरा मंडराने लगा है।

मूसलाधार बारिश, तेज तूफान का होगा तांडव

मौसम एक्सपर्ट बिनोद पोखरेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि अगले बुधवार से रविवार तक होने वाली बारिश के दौरान 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मैं जिन पूर्वानुमानों को देख रहा हूँ, उनसे पता चलता है कि आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में कुल बारिश 200 मिलीमीटर से ज्यादा हो सकती है।

उन्होंने चेतावनी दी, "मानसून के दौरान भी, इतने कम समय में इतनी भारी बारिश खतरनाक हो सकती है। चूँकि अभी धान की कटाई का समय है और बहुत से लोग हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा भी कर रहे हैं, इसलिए इसके परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं।"

लाखों लोगों पर मंडराया गंभीर संकट

उन्होंने आगे बताया कि, "हिमालय के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा बढ़ सकता है। कृपया मौसम की जानकारी और आधिकारिक सलाह देखने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।"

मौसम विज्ञानी पोखरेल ने बताया है कि अभी जो मौसमी सिस्टम बन रहा है, वह 14 अक्टूबर 2014 को आए बर्फीले तूफान (ब्लिजार्ड) के समय जैसी ही स्थितियों से मिलता-जुलता है। यानि अगर अनुमान सही निकलता है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि नेपाल पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

 यह भी पढ़े - US-Iran War: दुनियाभर में ठप हो जाएगी इंटरनेट सेवा! ईरान की धमकी से सन्न हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप