India-China Conflict: भारत-चीन तनाव के बीच ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद भारत में एक अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। गलवान के बाद यह पहली बार है, जब चीन और भारत की सेना आमने-सामने है। इसके अलावा कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या चीन और भारत के बीच युद्ध की स्थिति बन सकती है।

दुनिया में वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है, इस स्थिति में किसी तरह का अनुमान लगाना सही नहीं होगा। वहीं महानिदेशक ने शौर्य कमांडो को लेकर भी अहम जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

क्या भारत-चीन के बीच शुरू होगा युद्ध?

अरूणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारत-चीन सेना आमने-सामने है। आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि जुलाई से ही ये झड़पें जारी हैं। इस बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो सकता है। चीन लगातार अरूणाचल के कई इलाकों को अपना बताता रहा है। हालांकि भारत भी अपनी तरफ से हमेशा मुंहतोड़ जवाब देता रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है?

शौर्य कमांडो की एंट्री से कांपा ड्रैगन

अपने बयान के दौरान आईटीबीपी के महानिदेशक ने शौर्य कमांडो का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि "हमने पहले ही ITBP की हर बटालियन में एक कमांडो टीम तैयार कर ली है, और अब दो और टीमें बनाई जा रही हैं। हमारा लक्ष्य हर बटालियन में एक पूरी कमांडो कंपनी तैयार करना है। इसके अलावा, हम एक अलग बटालियन बनाने पर भी काम कर रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर चीनी सेना भारत से भिड़ती है तो भारतीय सेना उसकी हालत पतली करने के लिए काफी है। अगर खासियत की बात करें तो, ये कमांडों ऊंचे पहाड़ों में लड़ने की ट्रेनिंग, सीमा की निगरानी और घुसपैठ रोकना, ड्रोन ऑपरेशन, आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण से लैस होते है। जो चीन जैसे सेनाओं के लिए ही मुख्य तौर तैयार किए गए है।

क्या फिर होगा गलवान 2.0?

मालूम हो कि साल 2020 में गलवान में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जहां चीनी सैनिकों को जबरदस्त नुकसान हुआ था। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इस बार गलवान 2.0 होने जा रहा?

स्थिति को देखते हुए कई तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी है। हालांकि सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े - Petrol-Diesel Price Hike: दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में होगा बड़ा उलटफेर! कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से बढ़ी हलचल