Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर भारत समेत दुनिया के कई देशों पर दिखना शुरू हो गया है। बीते कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या दिवाली से पहले पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ने वाले है?
ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें करीब 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। दुबई जैसे शहर जहां तेल का भंडार है, वहां पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दिख रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
दिवाली से पहले बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम!
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसने दुनिया के देशों की टेंशन बढ़ा दी है। सबसे खास बात है कि इसमे भारत भी है। भारत में दिवाली की खरीदारी जोरो पर है।
तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। भारत भी अन्य देशों की तरह तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ताजा अपडेट के मुताबिक कच्चा तेल 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। आज से कुछ महीने पहले इसके दाम 100 से नीचे थे। यही कारण है कि भारत में अब चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले है?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर कितना पड़ेगा असर?
अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते है तो इसका सीधा आम जनता पर होगा। तेल के दाम बढ़ते ही ट्रांसपोर्ट महंगा हो सकता है? सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। घरेलू बजट बिगड़ सकता है। महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है। यानि त्योहारों के बीच अगर दाम बढ़ते है तो लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती है।
हालांकि सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि अगर कच्चा तेल बढ़ता है तो तेज कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है।