पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बीएलए यानी बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर 2 अलग-अलग दिन हमला कर 25 सैनिकों को मारने का दावा किया है। बीएलए ने यह भी दावा किया है कि उसने 3 सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया है। बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलोच ने जानकारी देते हुए कहा कि पहला हमला जियारत क्रॉसिंग के पास किया गया। जिसमें सेना की 4 गाड़ियों को निशाना बनाया गया था। इसमें 2 अन्य गाड़ियां और एक सैन्य ट्रक भी शामिल था, इस दौरान 18 सैनिक मारे गए और सैनिक भागने निकले। सभी के हथियारों को जब्त कर लिया गया है।

सैन्य काफिले को बनाया निशाना

बीएलए ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए 2 हमलों की जिम्मेदारी ली और कहा कि, इन हमलों में 25 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए और 4 सैन्य वाहनों का खात्मा किया गया। बीएलए के प्रवक्ता ने कहा कि लड़ाकों ने जियारत क्रॉस पर एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया, वाहनों पर हमला किया और उनमें से 2 को नष्ट कर दिया,जिनमें एक सैन्य ट्रक भी शामिल था। आतंकवादी समूह ने शुरू में दावा किया था कि हमले में 18 कर्मी मारे गए थे, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई।

11 सेकंड का एक वीडियो ट्रेलर

बीएलए ने अपने आधिकारिक मीडिया चैनल हक्कल के माध्यम से एक मिनट और 11 सेकंड का एक वीडियो ट्रेलर भी जारी किया, जिसमें उसने कहा कि जियारत क्रॉस हमले के फुटेज दिखाए गए हैं। फुटेज में कथित तौर पर जलते हुए पाकिस्तानी सैन्य वाहनों के पास सशस्त्र लड़ाके दिखाई दे रहे हैं, घटनास्थल पर शवों के पास से हथियार अपने कब्जे में ले लिए गए। बीएलए ने जानकारी देते हुए कहा कि, वह पूरा वीडियो बाद में जारी करेगा। सुराब के हाजिका इलाके में एक अलग अभियान में समूह के एसटीओएस ने दूर से ही विस्फोटकों से भरे एक वाहन में विस्फोट किया। इसमे एक सैन्य वाहन नष्ट हो गया और सात कर्मी मारे गए।


यह भी पढ़ें: IndiGo6E225 विमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया