Indigo Flight Brake Fail: श्रीनगर एयरपोर्ट पर IndiGo का विमान पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टक्करा गया। जिससे नोज सेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया। सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित है। DGCA इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी जो भी जानकारी सामने आई है उसमें विमान का ब्रेक फ्रेल होना हादसे की असली वजह बताय जा रहा।

अधिकारियों ने दी जानकारी

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते उस समय टल गया,जब शुक्रवार की सुबह IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E225 लैंडिंग के बाद पार्किंग में खड़ा किया जा रहा था। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट ने सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी और करीब 9 बजे श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 6 पर पार्किंग के दौरान विमान VDGS पोल से टकराया। घटना के कारणों की अभी पुष्टी नहीं हो पाई है। घटना के कारणों से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट में घटना की असली वजह भी सामने निकलकर आएगी। हालांकि, इंडिगो या एयरपोर्ट अधिकारियों की तरफ से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है, कि फ्लाइच में सवार यात्रियों और क्रू की सही संख्या कितनी थी।

सभी यात्री सुरक्षित

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने फिलहाल जानकारी देते हुए कहा कि, सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित है किसी को भी चोट नहीं आई है। पार्किंग के दौरान विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकराने के बाद वे सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकले। इस टक्कर के बाद विमान के अगले हिस्से नोज़ को नुकसान पहुंचा।

एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित

श्रीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर जावेद अंजुम ने जानकारी देते हुए कहा कि, एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है। फ्लाइट भी समय से आ-जा रही हैं। एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस रूट पर चलने वाला विमान एयरबस A320 है। जिसमें 180 से 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।


यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे CM YOGI, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई