Akasa Air: हूती विद्रोहियों की तरफ से सऊदी अरब के जगहों को निशाना बनाया जा रहा है। इस हमले में जानमाल का नुकसान भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। विद्रोहियों द्वारा लगातार एयरपोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है।
हमले में अभी तक कई लोगों को जान चली गई है। भारत समेत दुनिया के कई देश अपने नागरिकों के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे है। इसी बीच इंडिगो के बाद अब एक और भारतीय विमान कंपनी ने जेद्दा और रियाद की और जाने वाली अपनी सभी फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है।
Akasa Air ने रद्द की अपनी सभी फ्लाइट
अकाशा एयर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "सऊदी अरब साम्राज्य में मौजूदा सुरक्षा हालात और सुरक्षा माहौल के सावधानीपूर्वक आकलन को देखते हुए, अकासा एयर ने निम्नलिखित जगहों के लिए अपनी उड़ानों (आने और जाने वाली) के निलंबन को आगे बढ़ा दिया है। जेद्दा - 10 नवंबर, 2026 (इस तारीख सहित) तक रियाद - 30 नवंबर, 2026 (इस तारीख सहित) तक, हम लगातार हालात पर नज़र रखे हुए हैं और समय-समय पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
#TravelUpdate: October 23, 2026 | 21:00 IST In view of the prevailing security situation in the Kingdom of Saudi Arabia and following a careful assessment of the safety environment, Akasa Air has extended the suspension of flights to and from the following destinations: • Jeddah: Until and including November 10, 2026 • Riyadh: Until and including November 30, 2026 We continue to closely monitor developments and assess the situation in real time. Passengers affected by these cancellations may opt for a full refund, which will be credited to the original source of payment within seven days, or reschedule their travel at no additional cost. Passengers who have booked through travel partners are requested to contact them directly for assistance. The safety and well-being of our passengers and crew remain our highest priority.
— Akasa Air (@AkasaAir) October 23, 2026
इन उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित यात्री पूरा रिफंड ले सकते हैं (जो सात दिनों के भीतर उसी माध्यम में वापस आ जाएगा जिससे भुगतान किया गया था), या वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को रीशेड्यूल (पुनर्निर्धारित) कर सकते हैं। जिन यात्रियों ने ट्रैवल पार्टनर्स के ज़रिए बुकिंग की है, उनसे अनुरोध है कि वे मदद के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है"।
हूती विद्रोहियों के हमले से दहला सऊदी अरब
हूती विद्रोहियों की तरफ से लगातार सऊदी अरब को निशाना बनाया जा रहा है, जिसने मिडिल ईस्ट में एक अलग तरह का संकट पैदा कर दिया है। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी तरफ सऊदी के हमलों में चिंता बढ़ा दी है।
आलम यह है कि सऊदी अरब में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। इसके अलावा भारत से भी बड़ी संख्या में लोग सऊदी जाते है। लेकिन विमान कंपनियां लगातार फ्लाइटों को रद्द कर रही है, जिससे यात्रियों की भी टेंशन बढ़ गई है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है। क्योंकि अमेरिका लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहा है। भारत सरकार काफी एक्टिव नजर आ रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।