Maharashtra: महाराष्ट्र में इस समय रोहित पवार एक ऐसा नाम है जिसने सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की ठान ली है। बीते दिनों पेपर लीक जैसे मु्द्दे पर वह विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के खिलाफ रोहित पवार ने पुणे में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। ऐसे में एक बार फिर से रोहित पवार सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार कारण है उनकी महाराष्ट्र वोट चोरी वेबसाइट की लॉन्चिंग, जिसके बाद से राजनीति बहसबाजी तेज हो चुकी है।

सियासी गलियारे में गूंज

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा सियासी गलियारे में गूंज रहा है। देश की राजनीति में विपक्ष इसे बहसबाजी करता दिखाई दे रहा है। इसी बीच रोहित पवार ने ‘महाराष्ट्र वोट चोरी’ नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ना तय माना जा रहा है। आखिर इस वेबसाइट के जरिए क्या जानकारी सामने लाई जाएगी और इसके पीछे रोहित पवार की क्या रणनीति है?

इस पूरे घटनाक्रम और महाराष्ट्र की राजनीति पर इसके असर को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इतना तय है कि इस वेबसाइट पर रोहित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आधारित कंटेट ही उपलब्ध कराएंगे। साथ ही बीते दिनों परीक्षा में देरी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भी कई जानकारी साझा कर सकते हैं।

सत्तापक्ष ने लगाए थे पूर्व में आरोप

पिछले 6 दिनों से पुणे के एस.एम. जोशी ब्रिज के पास छात्रों के साथ लगातार दिन-रात विरोध प्रदर्शन कर रहे रोहित पवार को लेकर काफी चर्चाएं हैं। विपक्षी नेता रोहित को अपना समर्थन देने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी सत्तापक्ष इसे नौटंकी बता रहा है। सत्तापक्ष ‘मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा होने’ जैसे तंज भी कसे हैं। इन सबके बीच रोहित पवार के पिता राजेंद्र पवार ने एक ओपन लेटर लिखकर सत्तापक्ष को करारा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने पवार परिवार के संघर्ष का जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदें यह 5 चीज! लक्ष्मी मां खुश होकर बरसाएंगी धन, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त?