कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर कोलकाता स्थित चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा ढहने के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस घटना में करीब 40 लोगों के घायल होने की खबर है।

अस्पताल पहुंचे शुभेंदु अधिकारी और मनोज अग्रवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे से प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की स्थिति से अवगत हुए।

भगदड़ की घटना पर ममता बनर्जी ने जताया दुख

वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। इस घटना के संदर्भ में ममता ने कहा कि वह इस घटना की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और साहस देने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

घटना को TMC विधायक कुणाल घोष ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

TMC के विधायक कुणाल घोष ने भी इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हादसे में प्रभावित लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाने की पूरी प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही हादसा कैसे और क्यों हुआ, इसकी जांच भी की जाएगी। लेकिन फिलहाल प्राथमिकता लोगों को बचाना और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कराना है।