Kaushambi Firecracker Factory Blast : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डन पर पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पूर्व में पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नौशाद अली को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी आदिल को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
आरोपी फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी थी। हादसे में 2 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। विस्फोट इतना भयानक था कि धमाके का असर 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तो 3 मकान ढह गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। ममुख्य आरोपी शकील पर पूर्व में 25 हजार की इनामी राशी घोषित की थी। लेकिन आईजी ने अब 50 हजार का इनाम घोषित कर आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विस्फोट अधिनियम की धारा के तरह केस दर्ज
पुलिस ने फरार आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा बानों को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था। कहकशा पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 31 अगस्त 2026 को हुए विस्फोच मामले में 6 लोगों के खिलाफ विस्फोट अधिनियम की धारा के तरह केस दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, तो वहीं 4 अन्य आरोपी मौके से फरार थे। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 4 टीमों का गठन किया था। गुरुवार तक मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ रासुका के अंतर्गत होगी कार्रवाई
कौशांबी के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखा विस्फोट में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनकी संपत्ति को भी जल्द ही जब्त करेगी। कौशांबी पटाखा विस्फोट में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में हुए 3 लोगों का इलाज अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, लिस्ट में देखिए नाम?