UP BJP Regional Team 2027 : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां इस बार अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में हाथ आपमाने को बेताब है। जहां बीजेपी अपने दांव खेलते हुए चुनावी जीत के लिए बढ़े मुद्दों को उठाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करती दिखाई दे रही हैं। तो कुछ पार्टियां जो अपना अस्तित्व खो चुकी थी वह एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने का काम कर रही है। ऐसे में बीजेपी ने क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,4 महामंत्री,10 मंत्री और 12 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। आगामी चुनावों की जो रणनीति भाजपा ने बनाई है उसके लिए क्षेत्रीय टीमों का ऐलान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देखिए इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल किया है।
अनुसूचित जाति और महिला चेहरों को मिली टीम में जगह
भाजपा की 6 प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों अवध,गोरक्ष,काशी,बृज और पश्चिम की नई क्षेत्रीय टीमों की आधिकारिक सूची जारी की है। व्यापक फेरबदल के जरिए बीजेपी ने प्रदेशभर में 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं को क्षेत्रीय टीमों में समायोजित किया है। OBC,दलित और महिलाओं को तरजीह इस बार क्षेत्रीय टीमों के गठन में बीजेपी ने पूरी तरह से ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के फॉर्मूले पर काम किया है। आगामी चुनावी समीकरणों को भेदने के लिए पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और महिला चेहरों को नई टीमों में विशेष प्राथमिकता दी है। इसके जरिए पार्टी हर वर्ग और समुदाय तक पकड़ और अधिक मजबूत करना चाहती है।


गोरखपुर क्षेत्र की टीम
लिस्ट के तहत गोरखपुर क्षेत्र के लिए नई क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई अनुभवी और नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधे श्याम पाण्डेय, राजेश गुप्ता, कृष्णगोपाल जायसवाल, संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, रणजीत राय, अरजीत सिंह, युधिष्ठिर सिंह, जयप्रकाश शाही और राजेन्द्र प्रसाद पांडेय का नाम शामिल है।

गोरखपुर पर ज्यादा ध्यान
भाजपा ने जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, भास्कर निषाद और राहुल श्रीवास्तव का चयन किया गया है। क्षेत्रीय मंत्री के तौर पर रणविजय चौहान, राजेश पाल चौधरी, हरिकेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, डॉ. बब्बू प्रसाद बेलदार, वैभव पाण्डेय, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनिता अग्रहरि और बृजेश राम त्रिपाठी का नाम शामिल है। इसके साथ ही कार्यसमिति सदस्य में सुनील गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सेतुभान राय, लालजी त्रिपाठी, सज्जनमणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, शिवसागर तिवारी, नेहा मणि आर्य, मनीष सिंह, श्रीकृष्ण सिंह किशन, अम्बुज शाही, रामपाल सिंह, डॉ. आर.डी. सिंह, नवनीत नन्दन मिश्र और अंशुमान जायसवाल के नाम को लिस्ट में जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 रॉकेट से 'बाज सैटेलाइट' EOS-05 किया लॉन्च, अंतरिक्ष में भारत की ‘तीसरी आंख’