नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। यह मंजूरी रैली की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेंट्रल दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि यह मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बुक रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने दिया ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’

सेंट्रल दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम दिल्ली (MCD) ने रामलीला मैदान की उपलब्धता 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बताई थी। इसके बाद कांग्रेस ने पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के बाद NOC जारी की गई। इस संदर्भ में DCP रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि हमने आज ही यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। अब वे इसे लेकर MCD के पास जाएंगे, जो इस जमीन की मालिक संस्था है, और फिर अपनी तैयारियां शुरू करेंगे। यह मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बुक रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए 3 जगहें तय की

यह कदम तब उठाया गया है जब जंतर-मंतर को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तय जगहों की सूची से हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे कार्यक्रमों के लिए तीन वैकल्पिक जगहें तय की हैं। ये तीन नई जगहें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली में CBD मैदान हैं।

ये भी पढ़ें-CJP के अभिजीत दीपके को 'पीस बॉन्ड' की शर्तों पर मिली जमानत