नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में सरकार के कामकाज और प्रदर्शन पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की एक ट्रेन के अंदर दो पोस्टर मिले हैं, जिनमें सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं। इसके साथ ही पोस्टर में कई अन्य मुद्दोंं पर भी सवाल उठाए है। हालांकि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
दिल्ली मेट्रो में मिले दो क्यूआर कोड युक्त पोस्टर, FIR दर्ज
दरअसल, यह मामला 20 अक्टूबर 2026 को सामने आया, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में नई दिल्ली से यशोभूमि जाने वाली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तैनात ऑपरेटर तरुण चौधरी निरीक्षण कर रहे थे।उसी दौरान उन्होंने ट्रेन के केबिन से अंदर का निरीक्षण करते समय एक सीट पर दो पोस्टर चिपके हुए देखे। जिसके उन्होंने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिश को दी। इस मामले में सूत्रों ने बताया कि इन दोनों पोस्टर में क्यूआर कोड के जरिये लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
पोस्टर को लेकर पुलिस एवं विशेष प्रकोष्ठ की जांच शुरू
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टर को जब्त कर लिया है और विशेष प्रकोष्ठ भी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब ट्रेन के अंदर पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना सार्वजनिक परिवहन जैसे अप्रत्याशित स्थानों पर भी नागरिक मुद्दों पर सार्वजनिक अभिव्यक्ति के बढ़ते चलन को दर्शाती है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तत्काल कार्रवाई कर रही हैं।