नई दिल्ली: गोवा सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को घटाकर 7 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। केंद्रीय नागरिक मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और एयर इंडिया ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। इस कदम का उद्देश्य विमानन क्षेत्र की लागत कम करने और गोवा में हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद करना है।
एयर कनेक्टिविटी और राज्य के टूरिज्म इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा
इस संदर्भ में मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इस कदम से एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी और राज्य के टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि ईंधन की लागत कम करने से एयरलाइंस को मदद मिलेगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी एवं इससे यात्रियों को फायदा हो सकता है। इसके साथ ही विमानन सेक्टर की विकास में भी मदद मिलेगी।
ईंधन टैक्स में कमी से एयरलाइंस परिचालन को राहत मिलेगी
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे विमान ईंधन पर टैक्स में कमी से एयरलाइंस को परिचालन खर्च कम करने में राहत मिल सकती है। हालांकि, इसका हवाई किराए पर कितना असर पड़ेगा, यह एयरलाइंस की लागत और व्यावसायिक फैसलों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से तटीय राज्य यात्रियों के लिए यात्रा ज़्यादा आसान हो जाएगा और इसके टूरिज्म सेक्टर को काफी बढ़ावा मिलेगा।
गोवा सरकार के इस फैसले से विमानन सेक्टर का होगा विकास
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए नायडू ने लिखा कि, "माननीय मुख्यमंत्री @DrPramodPSawant के नेतृत्व में गोवा सरकार का ATF VAT को 7% तक लाना एक स्वागत योग्य कदम है।" केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "फ्यूल की कम लागत एयरलाइंस को मदद कर सकती है, कनेक्टिविटी मजबूत कर सकती है और गोवा के टूरिज्म सेक्टर को और बढ़ावा दे सकती है। इस तरह के कदम यात्रियों और एविएशन की ग्रोथ को सबसे पहले रखते हैं।"