India vs Japan T20 Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के आगाज से पहले भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा, जब टीम इंडिया, जापान के साथ कोई इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरी थी।
शुरुआत में माना जा रहा था कि इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जा सकती है, क्योंकि जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स उन्हीं के पास है। हालांकि, इसके बावजूद सोनी लिव ऐप पर भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी, बल्कि इस जगह आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत-जापान मैच यहां देख सकते हैं
भारत-जापान के बीच यह एकमात्र मैच सोनी लिव या जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग नहीं किया जाएगा, बल्कि फैनकोड को इसके प्रसारण अधिकार मिले हैं। इसको हासिल करने की दौड़ में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां थीं, लेकिन अंत में फैनकोड ने उच्ची बोली लगाकर अधिकार सुरक्षित कर लिए।
टीवी के राइड्स के लिए कांटे की टक्कर
हालांकि, अभी तक केवल लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अधिकार दिए गए हैं, जबकि टीवी के लिए अधिकार अभी भी बाकी हैं। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये किसको मिलेंगे, लेकिन इसको पाने की दौड़ में सोनी नेटवर्क, स्टार नेटवर्क और जी नेटवर्क शामिल हैं। अब देखना होगा कि अंत में बाजी कौन मारता है। बता दें कि, इस ऐतिहासिक मैच के राइट्स पाने के लिए कई कंपनियां करोड़ों रुपये खर्च कर सकती हैं।
यूट्यूब-नेटफ्लिक्स भी दौड़ में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब और नेटफ्लिक्स भी ग्लोबल अधिकार हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं, जियोहॉटस्टार भी इसको पाने की कोशिश में। वह भी विश्व के कोने-कोने तक इस मैच के प्रसारित के लिए बोली लगा सकता है। बता दें कि, ITW यूनिवर्स के पास फिलहाल ब्रॉडकास्टिंग फीड और कमर्शियल कार्यक्रम का मालिकाना हक है।
आपको बताते दें कि, भारत-जापान का यह ऐतिहासिक मैच 22 सितंबर को सुबह 9:30 बजे तोशीगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए भी काफी अहम होगा, क्योंकि इस मुकाबले से वह एशियन गेम्स 2026 में इस्तेमाल होने वाली पिचों की स्थिति को समझना चाहेगा।
ये भी पढ़ें- जियो हॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, अब इस जगह होगी भारत-अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग