IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भले ही भारत में आयोजित हो रहा है, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है। यानी भारत अपने घर में खेलने के बावजूद मेहमान की भूमिका में नजर आएगा। इस मैच लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार ऐप और सोनी लिव ऐप पर नहीं होगा, जबकि टीवी पर आप ये मैच इस चैनल पर देख सकते हैं। 

मोबाइल पर कहां आएगा लाइव?

भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन टी20 मैच श्रृंखला का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। आप इस मुकाबले का लुत्फ फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि मोबाइल इस मैच की स्ट्रीमिंग सिर्फ फैनकोड ऐप पर की जाएगी।

लैपटॉप पर उठा सकते हैं मजा

लैपटॉप पर मैच देखने को शौकीन फैंस को भारत-अफगानिस्तान का पहला मैच देखने के लिए फैनकोड की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां भी मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। हालांकि, लैपटॉप पर 3 से 4 लोग आराम से मैच का आनंद ले सकते हैं, जो कि इस सुपरहिट मुकाबले का मजा दोगुना कर देगा।

टीवी पर कहां होगा लाइव प्रसारण?

मोबाइल और लैपटॉप पर जहां इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर की जाएगी तो टीवी पर आप ये मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मंगलवार को पुष्टि हुई है कि टीवी पर भारत-अफगानिस्तान मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत का स्क्वाड

भारत: 1. श्रेयस अय्यर (कप्तान) 2. अभिषेक शर्मा 3. वैभव सूर्यवंशी 4. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 5. ईशान किशन (विकेटकीपर) 6. तिलक वर्मा (उप-कप्तान) 7. शिवम दुबे 8. नितीश कुमार रेड्डी* 9. अक्षर पटेल 10. वाशिंगटन सुंदर* 11. वरुण चक्रवर्ती 12. रवि बिश्नोई 13. जसप्रीत बुमराह* 14. अर्शदीप सिंह 15. हर्षित राणा

नोट: * इन खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मौका मिलेगा)

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल जन्मदिन: 27 साल के हुए भारतीय कप्तान, छोटी उम्र में किए बड़े कारनामे, 2018 में बनाई अपनी अलग पहचान