Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के युवा सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में खेलने का मौका तो मिला, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 8 गेंदों के अंदर समाप्त हो गई। सूर्यवंशी को इस मैच में चोटिल ईशान किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और वह नंबर तीन पर बैटिंग करने आए थे।
उम्मीद थी कि छह मैच बाद मिल रहे इस मौके को वैभव दोनों हाथों से लपकेंगे, लेकिन वह सिर्फ 4 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। उनका ये विकेट ऐसे समय पर गिरा, जब भारतीय टीम को एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी।
नंबर-3 पर मिला बैटिंग का मौका
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस के समय कप्तान ने बताया कि ईशान चोटिल हैं और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
Huge Wicket!!! Vaibhav Suryavanshi Got Out 😭😭 https://t.co/MBSrHi71sl
— BackToLobby (@_backtolobby) October 24, 2026
वैभव का नाम सुनते ही स्टेडियम में प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी आ गई। इस मैच में 15 वर्षींय बल्लेबाज को नंबर तीन पर ईशान किशन के स्थान पर बैटिंग के लिए भेजा गया था और उम्मीद थी कि वह एक बड़ी पारी खेल भारत को जीत दिलाएंगे, लेकिन वह 8 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
नाथन स्मिथ ने बनाया अपना शिकार
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 28 गेंदों पर 40 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। हालांकि, संजू सैमसन 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद नंबर तीन पर वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई। उम्मीद थी कि वह एक तूफानी पारी खेलंगे और टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाएंगे, लेकिन इसके उलट वह 8 गेंदों पर केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए।
वैभव को न्यूजीलैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने अपना शिकार बनाया। दरअसल, 7वें ओवर की दूसरी गेंद को वैभव ऑफ साइड रिंग के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन गेंद एक्स्ट्रा कवर के बाईं ओर चली गई। मिचेल ने बॉल के नीचे आकर एक शानदार कैच पकड़ लिया।
न्यूजीलैंड ने बनाए 180 रन
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए थे। इसमें ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों पर सर्वाधिक 70 रन की तूफानी पारी खेली तो बेवॉन जैकब्स ने 46 बॉल में 58 रन बनाए।
दो दमदार पारियों की बदौलत कीवी 20 ओवर में 180 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वहीं, भारत के गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट निकाले तो भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें- रोमांचक जीत के बाद टीम के लिए आई बुरी खबर, सीरीज के अहम मैच से पहले स्टार गेंदबाज चोटिल