Anrich Nortje Injured: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज डिसाइडर मैच 27 से 31 अक्टूबर तक न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है और जो टीम निर्णायक मुकाबले को जीतेगी, वहीं, सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब होगी।
हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले मेजबानों को काफी बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर तीसरे मैच से बाहर हो गया है। इस चोट ने साउथ अफ्रीका की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
निर्णयाक टेस्ट से बाहर हुआ खतरनाक गेंदबाज
इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे चोटिल हो गए थे। उनको ग्रोइन में हल्की चोट लगी थी और इसके चलते वह साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। मेजबान टीम ने 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस आखिरी टेस्ट के लिए वैसी ही टीम चुनी है जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Anrich Nortje has been ruled out of the 3rd Test against Australia with a groin injury❌ South Africa have named an otherwise unchanged squad for the series decider https://t.co/EbfwwOZQmx
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 24, 2026
पहली पारी में लगी थी चोट
गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 3.3 ओवर की गेंदबाजी की थी, लेकिन ग्रोइन में चोट लगने की वजह से उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा था।
उन्होंने आगे मैच में हिस्सा नहीं लिया, हालांकि इससे साउथ अफ्रीका की सीरीज बराबर करने की कोशिश में कोई रुकावट नहीं आई, जिसे उन्होंने एक इनिंग और 31 रन से हासिल किया। पहला टेस्ट गंवाने के बाद मेजबानों ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की थी।
इस गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
एनरिक नोर्त्जे की चोट के कारण कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी या डेन पैटरसन में से किसी एक के केप टाउन में खेलने का रास्ता खुल गया है, अगर साउथ अफ्रीका चार लोगों के सीम अटैक पर ही टिका रहता है।
इसके अलावा, उनके पास लेफ्ट-आर्म स्पिनर केशव महाराज का विकल्प भी मौजूद है, जिन्हें गकेबरहा में बाहर रखा गया था क्योंकि साइमन हार्मर को अकेले स्पिनर के तौर पर रखा गया था।
काइल वेरेन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है, दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया था और रियान रिकेल्टन को विकेट के पीछे की जिम्मेदारी दी गई है और वे बैटिंग ऑर्डर में नीचे आ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, काइल वेरेन
ये भी पढ़ें- ‘कोई गौतम गंभीर पर...’ हेड कोच के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी