Most Catches Fielder in Calendar Year T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर 51 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी।

एक समय भारत मैच में काफी पिछड़ चुका था लेकिन उप कप्तान ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर अटूट 69 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।

इस मैच में तिलक ने बल्ले के अलावा फील्डिंग में भी एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले बल्लेबाज बन गए। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से फील्डर शामिल हैं।

तिलक वर्मा बने नंबर वन

न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल के दो शानदार कैच पकड़े थे, जिसके बाद वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए। उन्होंने साल 2026 के अंदर टी20 इंटरनेशनल में कुल 26 कैच लपके हैं और वह इस लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गए हैं।

डैनिलसन हावो दूसरे पर पहुंचे

इंडोनेशिया के स्टार गेंदबाज डैनिलसन हावो एक साल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। साल 2025 में डैनिलसन ने टी20 इंटरनेशनल में 25 कैच पकड़े थे। पहले वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर थे लेकिन तिलक ने उनको पछाड़ दिया है।  आपको बता दें कि, डैनिलसन ने अपने देश के लिए 112 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 98 विकेट दर्ज हैं।

मुहम्मद वसीम तीसरे

संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम टी20 में एक कैलेंडर ईयर में बतौर फील्डर सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। मुहम्मद ने साल 2024 में टी20आई में 24 कैच पकड़े थे।

शर्विन मुनियांडी ने पकड़े 21 कैच

मलेशियाई गेंदबाज शर्विन मुनियां टी20आई में एक कैलेंडर ईयर में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विश्व में चौथे स्थान पर हैं। शर्विन ने साल 2025 में 21 कैच पकड़े थे। 

मसाबा- हसन पांचवें पर

युगांडा के तेज गेंदबाज ब्रायन मसाबा और बांग्लादेश के तंजिद हसन ने एक साल में 20-20 कैच पकड़े हैं। ब्रायन ने साल 2023 में 20 कैच पकड़े थे तो साल 2025 में तंजिद हसन ने यह उपलब्धि हासिल की। 

ये भी पढ़ें- पहले पर अभिषेक, दूसरे पर रोहित, पावर प्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज