Pakistan Beat England: पाकिस्तान ने बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 1 विकेट से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। रविवार को लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। मैन इन ग्रीन को जीत के लिए 2442 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन 154 के स्कोर तक 9 विकेट गिर चुके थे। 

आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी और पाकिस्तान को जीत के लिए 88 रन की जरूरत थी। तब 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए हारिस रऊफ मैदान पर आए। उस समय ऐसा लग रहा था कि मैच इंग्लैंड की मुट्ठी में है, और इंग्लैंड को भी यही लगा होगा। लेकिन आठवें नंबर पर आए शादाब खान ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 

आखिरी विकेट ने जोड़े 89 रन

हारिस रऊफ और शादाब खान की आखिरी जोड़ी ने मिलकर अंतिम विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी की और पाकिस्तान को एक असंभव मैैैच में जीत दिला दी। जहां से हर कोई पाकिस्तान की हार सुनिश्चित कर चुका था, वहां से इस टीम ने 1 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। शादाब ने लगातार रन बनाना जारी रखा, लगभग हर ओवर में एक बाउंड्री लगाई और ज्यादातर समय स्ट्राइक अपने पास रखी।

हारिस ने निभाया साथ

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेटट की जरूरत थी लेकिन उसके लिए उन्होंने अंत तक संघर्ष किया। वहीं हारिस ने इस मैच में शादाब का साथ बखूबी निभाया।

वह एक छोर पर खूंटा गाढ़कर खड़े हो गए थे तो दूसरी छोर से शादाब लगातार रन बना रहे थे तो हारिस सुरक्षात्मक बचाव करते रहे और अंत में 19 गेंदों पर नाबाद 7 रन बनाए।

इसमें हारिस के बल्ले से एक चौका भी शामिल था। वहीं, दूसरे छोर से शादाब ने खेल को अपने नियंत्रण में रखा। अंत में, रऊफ ने ही विजयी रन बनाए और खुशी से हाथ ऊपर उठाकर दौड़ पड़े।

वनडे का ठोका पहला शतक

शादाब और रऊफ के बीच 10वें विकेट के लिए हुई यह 89 रनों की नाबाद साझेदारी, वनडे क्रिकेट में सफल रन-चेज के दौरान 10वें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले का रिकॉर्ड 1975 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ डेरिक मरे और एंडी रॉबर्ट्स के बीच हुई 64 रनों की नाबाद साझेदारी के नाम था। 

शादाब ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 96 गेंदों पर 113 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसने पूरे खेल का पासा ही पलट दिया और इंग्लैंड के हाथ से जीत फिसल गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ट्राई-सीरीज के फाइनल में पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- 18 महीने तक रहे डिप्रेशन, सेलेक्टर ने करवाई टीम इंडिया में वापसी, अमित मिश्रा ने बयां किया अपना दर्द