Punjab Squad for 2nd Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने से पहले भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल छत्तीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 का दूसरा मुकाबला खेलते नजर आएंगे।
पंजाब क्रिकेट संघ ने शुभमन का चयन इस मैच के लिए किया है, जो 18 से 22 अक्टूबर के बीच पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में स्थित पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दूसरे एलीट ग्रुप ए का मैच होगा। हालांकि, इस टीम के कप्तान के तौर पर शुभमन की बजाय 22 वर्षींय युवा बल्लेबाज उदय सहारन को चुना गया है।
शुभमन गिल का खेलना पक्का
स्क्वाड में चयन के बाद शुभमन गिल का यह मैच खेलना पक्का हो गया है और वह इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। यह मैच शुभमन गिल के लिए न्यूजीलैं टेस्ट दौरा शुरू होने से पहले अहम भूमिका निभाएगा, ताकि बल्लेबाज को लाल गेंद के सामने खेलने का थोड़ा वक्त मिल सके। आपको बता दें कि, शुभमन को पंजाब की टीम में सहज धवन के स्थान पर शामिल किया गया है, लेकिन पंजाब की प्लेइंग इलेवन में वह जशनप्रीत सिंह के स्थान पर खेलते दिखेंगे।
गुरनूर-उमेश को मिली जगह
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ भी छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबला खेलते दिख सकते हैं इस युवा बॉलर को बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना है और ऐसे में वह भी इस मैच का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही उमेश यादव भी दूसरे मुकाबले का हिस्सा होंगे।
विदर्भ से पंजाब आए उमेश ने पहले ही मैच अपनी रफ्तार से कहर बरपाया था और पहली पारी में असम के खिलाफ पंजा खोला। वहीं, दूसरे मैच में इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 2 विकेट चटाए थे। यह मैच भले ही ड्रॉ पर समाप्त हुआ था लेकिन उमेश की गेंदबाजी असम के बल्लेबाजों को बिल्कुल भी समझ नहीं आ रही थी।
23 को रवाना हो सकती है टीम इंडिया
18 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में कई भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया 23 या फिर 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकती है।
रवाना होने से पहले बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को अपने गृह राज्य से रणजी मैच खेलने को कहा था और यही वजह है कि भारतीय कप्तान समेत कई खिलाड़ी दूसरे मैच में खेलते नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी तो 4 नवंबर से पहला वनडे मैच और 19 नवंबर से टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होगी।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच के लिए पंजाब का स्क्वाड
उदय सहारण (कप्तान), शुभमन गिल, जशनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, विहान मल्होत्रा, हरनूर सिंह, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), इमानजोत सिंह चहल,गुरनूर बराड़, गुरसिमरन सिंह, हरजस सिंह टंडन, हरप्रीत बराड़, उमेश यादव, अंशुल चौधरी, सनवीर सिंह, अनमोल मल्होत्रा।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की स्पेशल तैयारी! श्रीलंकाई दिग्गज को बनाया बॉलिंग कोच