भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टी20 टीम में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। शुभमन ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था लेकिन इसके बाद उनको दोबारा टीम में वापसी का मौका नहीं मिला।
हालांकि, आईपीएल 2026 में शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया तो शेर-ए-पंजाब टी20 लीग ( Sher-E-Punjab 2026) में भी उन्होंने अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली। शुभमन ने 191.43 के तूफानी स्ट्राइक रेट से अर्धशतक ठोका।
शुभमन गिल के बल्ले ने उगली आग
शुभमन गिल आखिरी बार 27 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे लेकिन टीम इंडिया के कोई मैच नहीं होने की स्थिति में वह पंजाब में खेली जा रही शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में फाजिल्का फॉल्कंस के लिए खेलने उतरे। यह उनका लीग में सिर्फ दूसरा मैच था।
लीग के 17वें मैच में फाजिल्का के कप्तान शुभमन गिल ने अमृतसर सूरमास के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। गिल फाजिल्का के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे और 35 गेंदों पर तूफानी 67 रन ठोक दिए। शुभमन की इस शानदार पारी में 8 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वहीं, इनका स्ट्राइक रेट 191.43 था।
मुश्किल में खेली धमाकेदार पारी
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी फाजिल्का फॉल्कंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका विहान मल्होत्रा के रूप में लगा तो नंबर 3 पर उतरे अंशुल चौधरी खाता भी नहीं खोल सके। लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद फाजिल्का मुश्किलों में दिख रही थी लेकिन शुभमन ने इस स्थिति में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और एक धमाकेदार पारी खेल डाली।
Abhishek Sharma gets Shubman Gill 😅🔥
— Mukku (@Cric_Mukku) September 7, 2026
Look at the celebration and happiness of Abhishek after taking wicket. He is playing as a proper all rounder in the Sher-e-Punjab T20 League. 🔥 pic.twitter.com/aIJYmSKhea
गिल ने प्रांशु प्रताप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 72 रन की अहम साझेदारी की और टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला। बता दें कि, गिल के बल्ले से 3 छक्के बेहद दर्शनीय थे। उन्होंने पहला छक्का गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया तो डीप मिड विकेट के ऊपर से दूसरा छक्का जड़ा तो डीप स्क्वायर लेग पर तीसरा छक्का उड़ाया।
अभिषेक ने किया शुभमन को चलता
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शुभमन गिल का यह सिर्फ दूसरा मैच था, जिसमें उन्होंने तूफानी शतक ठोक दिया। शुभमन मैच में काफी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और लग रहा था कि वह इसमें शतक ठोक सकते हैं। लेकिन, अभिषेक ने उनको अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया। अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा पारी का 10वां ओवर डालने आए थे।
इस ओवर की पहली गेंद पर शुभमन ने सामने साइड स्क्रीन की ओर छक्का मारा। इसके बाद तीसरी गेंद पर डीप मिड-विकेट की ओर एक चौका जड़ा। गिल ने फिर पांचवीं गेंद पर एक और छक्का मार लिया। इस ओवर में कुल 17 रन (1 रन वाइड से) आ चुके थे लेकिन छठी गेंद पर भी बड़ा हिट लगाने की कोशिश में शुभमन आउट हो गए। गिल का कैच नमनधीर ने पहुंचा।
ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान समेत 14 टीमें लेंगी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा, 10 का नाम हुआ पक्का