ODI World Cup 2027: अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भारत के अलावा, पाकिस्तान, इंग्लैंड, मेजबान साउथ अफ्रीका ने भी अपनी रणनीति को साफ कर दिया है। वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें भाग लेंगी, जिसमें से 10 टीमों का नाम सामने आ चुका है तो 4 टीम का स्लॉट अभी भी खाली है। चलिए, आपको बताते हैं कि इस प्रतियोगिता में कौन-कौन सी टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं।

भारत-पाकिस्तान का नाम हुआ पक्का

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम का नाम पक्का है। भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 का टिकट मिला है।

वहीं, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे टूर्नामेंट की मेजबान है और इसके नाते उनको प्रतियोगिता में सीधे एंट्री मिली है। आईसीसी ने 30 सितंबर 2026 रैंकिंग की अंतिम डेडलाइन रखी थी और उसी के आधार पर इन टीमों का चयन किया गया है।

नामीबिया को खेलना होगा क्वालीफायर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर कर रही हैं। इसमें अधिकांश मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे तो जिम्माब्वे और नामीबिया में भी कुछ मैचों का आयोजन किया जाएगा।

लेकिन, टूर्नामेंट में जहां आईसीसी ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे एंट्री दी है, तो तीसरे सह-मेजबान की भूमिका निभा रहे नामीबिया को टूर्नामेंटट में खेलने के लिए क्वालीफायर राउंड से गुजरना होगा।

वहां पर जीतने के बाद भी वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है। बता दें कि, नामीबिया आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं है और यही वजह है कि उनको क्वालीफायर में खेलकर आगे जाना होगा।

वर्ल्ड कप 2027 में 4 स्लॉट बाकी

आईसीसी के मुताबिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी, जिसमें से सिर्फ दो टीमों को सुपर 12 तक पहुंचने का मौका मिलेगा। वहीं, शेष दो टीमों का चयन करने के लिए जो टीमें दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर होगी, उनके बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत इसी सीरीज के साथ होगी। यानी, जो टीमें क्वालीफायर राउंड में दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान पर रहेंगी, उनको एक बार फिर वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। बता दें कि, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा रहेगी। 

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2026 में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! इस दिन हो सकता है पड़ोसियों से सामना