Naman Dhir: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20आई मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 4 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह टी20आई में पहला मौका है, जब टीम इंडिया ने फटाफट क्रिकेट में 226 रन का विशालकाय लक्ष्य को हासिल किया।

भारत की जीत की नींव संजू सैमस की 33 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी ने रखी और नमन धीर ने 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की शानदार फिनिशिंग की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

जीत का क्रेडिट नमन धीर को

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने जीत का क्रेडिट खुद लेने की बजाय नमनधीर को दिया। उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट नमन धीर को जाना चाहिए। उन्होंने इंडिया के लिए सिर्फ चार या पांच इंटरनेशनल मैच (नमन ने 6 इंटरनेशनल मैच खेले हैं) खेले हैं, फिर भी उन्होंने मुश्किल हालात में आगे बढ़कर, प्रेशर में भी अपना आपा बनाए रखा और टीम को एक कीमती जीत दिलाई। वह आने वाले सालों में इंडियन क्रिकेट के लिए निश्चित रूप से एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।” इस मैच में नमन ने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

नमन की पारी ने पलट दिया था मैच

भारत के लिए छठा इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे नमन धीर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे मैच का रुख ही पलट दिया था। धीर इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, जब भारत ने अपने 167 पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से भारत को जीत के लिए 33 गेंदों पर 59 रन की दरकार थी।

लग रहा था कि कीवी गेंदबाज मैच में शिकंजा कस लेंगे, लेकिन नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेलकर पूरे मैच का रुख ही पलट दिया। धीर ने 280 के स्ट्राइक रेट से ब्लैककैप्स गेंदबाजों की कूटाई की और भारत को सीरीज में 1-0 से आगे बढ़ाया।

संजू-अभिषेक ने रखी थी नींव

भारतीय टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 226 रन का टारगेट मिला था, जो शुरुआत में असंभव लग रहा था। लेकिन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने इस असंभव लक्ष्य को पावर प्ले में 94 रन बनाकर संभव कर दिखाया।

अभिषेक और संजू की ओपनिंग जोड़ी ने 35 गेंदों पर 93 रन बनाए थे, जहां से भारत की जीत की सुगंध महसूस होने लगी। हालांकि, अभिषेक (29) और संजू (67) के आउट होने के बाद तिलक और ईशान भी सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन श्रेयस अय्यर (42) और नमनधीर (42 नाबाद) ने जीत पर मुहर लगाई।

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के अर्धशतक से सदमें में वैभव सूर्यवंशी! अब इतने मैचों के लिए कटेगा प्लेइंग-11 से पत्ता